Lucknow City

लखनऊ : आज फिर बड़े पैमाने पर बिजली कटौती… इन इलाकों के लोगों को होगी परेशानी

अलीगंज कॉलोनी में ई-1, एल-1, सेक्टर-बी, रवींद्र गार्डन, छोटा चांदगंज, माया नगर, रामलीला मैदान के आसपास, कमता क्षेत्र में यमुना विहार, नंदी विहार, अशरफ विहार, श्रद्धा विहार, गोमती विहार, विनायकपुरम आदि में घंटों गुल रहेगी आपूर्ति

लखनऊ, 9 दिसंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में आज दिनभर बिजली कटौती का असर देखने को मिलेगा। बिजली विभाग ने जर्जर तारों को बदलने, नए पोल लगाने, ब्रेकर इंस्टॉलेशन और अन्य आवश्यक मेंटेनेंस गतिविधियों को पूरा करने के लिए शटडाउन घोषित किया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य भविष्य में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने और बार-बार आने वाली छोटी-छोटी तकनीकी बाधाओं को दूर करने के लिए जरूरी है।

घोषित कार्यक्रम के अनुसार उपभोक्ताओं को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे के बीच विभिन्न समय स्लॉट में बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। इससे हजारों घर और कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान प्रभावित होंगे। हालांकि विभाग ने पहले ही सूचना देकर लोगों को समय से अवगत करा दिया है। फिर भी कटौती के कारण दैनिक दिनचर्या पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

सबसे अधिक प्रभाव अलीगंज क्षेत्र के कपूरथला उपकेंद्र से जुड़े इलाकों पर पड़ेगा। यहां स्थित ई-1, एल-1, सेक्टर-बी और आसपास की कॉलोनियों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

ये भी पढ़ें:

इसके अलावा रवींद्र गार्डन कॉलोनी में भी दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आंशिक बिजली कटौती तय की गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यहां पुराने तारों को बदला जा रहा है। कुछ स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर से संबंधित तकनीकी सुधार किए जाएंगे।

विश्वविद्यालय उपकेंद्र से जुड़े छोटा चांदगंज, माया नगर और रामलीला मैदान के आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। यहां ओवरलोडिंग की समस्या को दूर करने और सिस्टम अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा।

कमता उपकेंद्र के अंतर्गत यमुना विहार, नंदी विहार, अशरफ विहार, श्रद्धा विहार, गोमती विहार, विनायकपुरम और चक मल्हारी इंडेन गैस गोदाम के आसपास के क्षेत्र भी प्रभावित होंगे। इन इलाकों में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। विभाग के अनुसार नए पोल खड़े करने और कुछ केबल लाइनें दुरुस्त करने का काम तय है।

बिजली विभाग का कहना है कि इन सुधार कार्यों के पूरा हो जाने के बाद शहर के इन हिस्सों में आपूर्ति और बेहतर हो जाएगी। हालांकि उपभोक्ताओं को आज थोड़ा असुविधा झेलनी पड़ेगी लेकिन भविष्य में बेहतर सप्लाई मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें  NEET पर बड़ा प्रहार : पेपर लीक के साए में परीक्षा रद्द, 23 लाख छात्रों का भविष्य अधर में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link