Religious

साल के आखिरी दिन ग्रहों का बन रहा है खास संयोग, वृषभ से मकर तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी

आज बुधादित्य, गौरी, सुनफा और त्रिपुष्कर जैसे शुभ योग बन रहे हैं, जिससे वृषभ, कर्क, कन्या, तुला और मकर राशि के लिए दिन बेहद भाग्यशाली है

लखनऊ, 31 दिसंबर 2025:

साल 2025 का आखिरी बुधवार ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। आज के दिन के देवता भगवान गणेश जी हैं और ग्रह स्वामी बुध हैं, जो सूर्य के साथ युति बनाकर बुधादित्य योग का निर्माण कर रहे हैं। इसके साथ ही चंद्रमा का गोचर आज उच्च राशि वृषभ में होने से गौरी योग बन रहा है। चंद्रमा से दूसरे भाव में स्थित गुरु के कारण सुनफा योग भी सक्रिय है। खास बात यह है कि साल 2025 के आखिरी दिन कृतिका नक्षत्र के संयोग में साध्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग जैसे शुभ योग भी बन रहे हैं।

WhatsApp Image 2025-12-31 at 9.13.22 AM

इन पांच राशियों पर होगी विशेष कृपा

ये भी पढ़ें:

इन सभी शुभ योगों के प्रभाव से आज का दिन वृषभ, कर्क, कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। भगवान गणेश जी की विशेष कृपा से इन राशियों के लोगों को आज धन, सुख, प्रेम और सफलता के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कई लोगों की लंबे समय से अटकी इच्छाएं आज पूरी होने के संकेत दे रही हैं।

वृषभ और कर्क राशि को मिलेगा लाभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अचानक धन लाभ के योग बना रहा है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी प्रिय से मुलाकात संभव है और लव लाइफ में भी खुशियां बनी रहेंगी। वहीं कर्क राशि के जातकों के लिए आज शुभ कार्यों में भाग लेने का योग है। व्यापार में खासकर होटल, किराना और बेकरी से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और संतान पक्ष से खुशी मिलेगी।

कन्या और तुला राशि के लिए खुशियों भरा दिन

कन्या राशि के जातकों को आज एक से अधिक स्रोतों से लाभ मिल सकता है। नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता के संकेत हैं। दोस्तों और परिवार के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा। तुला राशि के लिए आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग और प्रशंसा मिलेगी। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

मकर राशि के लिए दिन रहेगा लाभदायक

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य को मजबूत करने वाला है। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है और किसी अप्रत्याशित लाभ की भी संभावना है। होटल और बेकरी से जुड़े लोगों की कमाई में बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें  अयोध्या : गंगा दशहरा पर भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, 14 देवालयों में होंगे धार्मिक अनुष्ठान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button