Lucknow CityNational

कैलेंडर में सहेजी रामनगरी की सांकृतिक व धार्मिक तस्वीरें…सीएम ने किया अनावरण

सीएम ने कहा अयोध्या की आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक विरासत को देश दुनिया तक पहुंचाएगा कैलेंडर

अयोध्या/लखनऊ, 2 जनवरी 2026:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अयोध्या कैलेंडर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कैलेंडर की सराहना करते हुए कहा कि अयोध्या विश्व स्तर पर भारत की प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र है। यह कैलेंडर अयोध्या की आध्यात्मिक ऊर्जा, सांस्कृतिक समृद्धि और ऐतिहासिक महत्व को प्रभावी रूप से सामने लाता है।

राजधानी लखनऊ स्थित आवास पर मंडलायुक्त अयोध्या राजेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराज जैन ने सीएम से मुलाकात कर उन्हें कैलेंडर सौंपा। कैलेंडर की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि कैलेंडर में शामिल चित्रों के माध्यम से अयोध्या की धार्मिक आस्था, दिव्यता और स्थापत्य सौंदर्य को जीवंत रूप में दर्शाया गया है। इन चित्रों को फोटोग्राफर राजेश कुमार सिंह ने अपने कैमरे में कैद किया है, जो रामनगरी की विशिष्ट पहचान को मजबूत रूप में प्रस्तुत करते हैं।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह कैलेंडर न केवल अयोध्या की पहचान को और मजबूत करेगा, बल्कि देश और विदेश में भी इसकी सांस्कृतिक महत्ता को उजागर करेगा। साथ ही यह अयोध्या की आध्यात्मिक चेतना, पर्यटन की संभावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को आम लोगों तक पहुंचाने में सहायक बनेगा।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  लोहिया जयंती पर अखिलेश का हमला, कानून व्यवस्था, गोरखपुर कांड और ‘प्रोपेगेंडा फिल्मों’ पर साधा निशाना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link