Lucknow City

शादी का झांसा, ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच… युवती ने इंस्टा दोस्ती कर वकील से ठगे 6.64 लाख

ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के नाम पर भरोसा जीतकर किश्तों में कराए पैसे ट्रांसफर, पैसा निकालने पर टैक्स और सिक्योरिटी मार्जिन के बहाने और रकम मांगी

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 19 अप्रैल 2026:

पारा इलाके में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती भारी पड़ गई। इंस्टाग्राम पर संपर्क में आई युवती ने एक अधिवक्ता को पहले शादी का भरोसा दिलाया, फिर ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 6.64 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बुद्धेश्वर विहार कॉलोनी निवासी अधिवक्ता देवेश्वर श्रीवास्तव के मुताबिक, उनकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर रिधि शर्मा नाम की युवती से हुई थी। कुछ दिन बातचीत के बाद दोनों व्हाट्सएप पर जुड़ गए। इसी दौरान युवती ने रोबोफॉरेक्स नाम के ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में निवेश का सुझाव दिया।

ये भी पढ़ें:

शुरुआत में छोटे अमाउंट पर मुनाफा दिखाकर भरोसा बनाया गया। इसके बाद 9 फरवरी से 17 मार्च के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कई बार पैसे ट्रांसफर कराए गए। कुल मिलाकर 6,64,706 रुपये जमा कराए गए। जब उसने रकम निकालने की कोशिश की तो पहले 30 फीसदी टैक्स के नाम पर पैसे मांगे गए। इसके बाद सिक्योरिटी मार्जिन का हवाला देकर और रकम जमा करने का दबाव बनाया गया। शक होने पर पीड़ित ने आगे पैसा देने से मना किया, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पीड़ित का आरोप है कि युवती ने शादी का झांसा भी दिया था, जिससे उसका भरोसा और मजबूत हुआ।
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि रकम बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडसइंड बैंक समेत कई खातों में भेजी गई। सभी ट्रांजैक्शन की डिटेल खंगाली जा रही है।

ये भी पढ़ें  एफसीआई गोदाम में 145 बंदरों की मौत, दफनाने से मचा हड़कंप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button