Lucknow City

चौराहे पर महिला से छीनी थी चेन…. एक बदमाश को पैर में गोली मारकर दबोचा, साथी भी गिरफ्तार

लखनऊ के गाजीपुर क्षेत्र में बंधा रोड मजार के पास हुआ इनकाउंटर, लूटी गई चेन के टुकड़े, चोरी की स्कूटी और तमंचे बरामद, घायल बदमाश को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

लखनऊ, 22 फरवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के गाजीपुर इलाके में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाशों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से लंगड़ा हो गया। पुलिस ने उसके एक साथी को भी दबोच लिया गया। उनके पास से लूटी गई सोने की चेन के दो टुकड़े, चोरी की स्कूटी, दो तमंचे, और कारतूस बरामद किए गए।

यह मुठभेड़ गाजीपुर क्षेत्र में बंधा रोड मजार के पास हुई। बताते हैं कि स्थानीय पुलिस और लखनऊ पूर्वी जोन की क्राइम ब्रांच की टीम देर रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कल्याण अपार्टमेंट की ओर से आती स्कूटी को रोकने का इशारा किया गया। घबराए बदमाश भागने लगे और संतुलन बिगड़ने से स्कूटी फिसल गई। पीछे बैठे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें एक आरोपी घायल हो गया।

WhatsApp Image 2026-02-22 at 11.53.54 AM

ये भी पढ़ें:

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि घायल लुटेरे की पहचान मोहम्मद रानू उर्फ फराज और उसके साथी मोहम्मद रिजवान के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कबूला कि 21 फरवरी को इंदिरानगर इलाके में बुजुर्ग महिला विमला से शालीमार गोल चौराहे के पास सोने की चेन छीनी थी। बरामद चेन के टुकड़े उसी लूट का हिस्सा हैं। चोरी की स्कूटी से वारदात को अंजाम दिया गया था।

Advertisement

घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और नेटवर्क की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में चेन स्नैचिंग पर लगाम कसने के लिए सघन चेकिंग और पेट्रोलिंग तेज की गई है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में सराफा ठगी का बड़ा खेल, मरम्मत के नाम पर 30 लाख के गहने लेकर पिता-पुत्र हुए फरार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link