Uttarakhand

धामी ने बुजुर्गों को सौंपी पेंशन…डीबीटी से दिसंबर 9.43 लाख लाभार्थियों को भेजे 140.26 करोड़

सीधे बैंक खातों में पहुंची दिसंबर माह की विभिन्न पेंशन योजनाओं की राशि, धामी ने कहा सरकार समय पर लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध

देहरादून, 5 जनवरी 2026:

उत्तराखंड में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत दिसंबर माह की पेंशन राशि लाभार्थियों के खातों में भेज दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से डीबीटी सिस्टम से यह राशि ऑनलाइन जारी की।

डीबीटी के जरिए 9 लाख 43 हजार 964 लाभार्थियों के बैंक खातों में 140 करोड़ 26 लाख 97 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। पेंशन की यह राशि वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगजनों और निराश्रित वर्ग के लोगों को सीधे उनके खातों में पहुंची।

डीबीटी से समय पर और पारदर्शी भुगतान

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के कमजोर वर्गों को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। डीबीटी व्यवस्था के जरिए भुगतान सीधे बैंक खातों में पहुंचने से न केवल पारदर्शिता बढ़ी है, बल्कि समय पर पेंशन मिलना भी सुनिश्चित हुआ है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र लोगों की पहचान 59 वर्ष की उम्र से ही शुरू कर दी जाए, ताकि 60 वर्ष की आयु पूरी होते ही पेंशन में किसी तरह की देरी न हो।

WhatsApp Image 2026-01-05 at 11.51.30 AM

कोई पात्र लाभार्थी न रहे वंचित

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के पहुंचे। इसके लिए पेंशन योजनाओं में नियमित सत्यापन और निगरानी को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं को जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू करना सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. संदीप तिवारी, अपर सचिव प्रकाश चंद्र और विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-01-05 at 11.51.31 AM

ये भी पढ़ें  चारधाम यात्रा 2026: व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य...हरिद्वार से की शुरुआत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button