Uttarakhand

चारधाम रूट पर ट्रैफिक का नया प्लान, कर्णप्रयाग और सिमली में बनेगी मॉडर्न Parking

चारधाम यात्रा के दौरान जाम कम करने की तैयारी तेज, कर्णप्रयाग में कमर्शियल हॉल भी बनेगा, सिमली में 30 वाहनों की Parking की सुविधा मिलेगी, दोनों परियोजनाओं पर निर्माण शुरू कराने की तैयारी

देहरादून, 7 अगस्त 2026:

चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए राज्य सरकार ने कर्णप्रयाग और सिमली में नई Parking परियोजनाओं की तैयारी तेज कर दी है। आवास विभाग में हुई वित्तीय समिति (डीएफसी) की बैठक में दोनों परियोजनाओं की वित्तीय, तकनीकी और निर्माण संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी जरूरी औपचारिकताएं तय समय में पूरी कर निर्माण जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए गए।

परियोजनाओं की पूरी तैयारी पर हुई चर्चा

बैठक की अध्यक्षता आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने की। चमोली जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने परियोजनाओं का प्रेजेंटेशन दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपर जिलाधिकारी, सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, अधिशासी अभियंता समेत दूसरे अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में स्थल चयन, ट्रैफिक सर्वे, Parking क्षमता, लागत, डिजाइन और तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें:

कर्णप्रयाग में बाजार को मिलेगी राहत

Advertisement

कर्णप्रयाग Parking परियोजना की अनुमानित लागत 3.73 करोड़ रुपये रखी गई है। यहां 22 चारपहिया वाहनों की Parking की सुविधा विकसित होगी। भवन के पहले तल पर आधुनिक कमर्शियल हॉल भी बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अभी मुख्य बाजार में सड़क किनारे वाहनों की Parking की वजह से अक्सर जाम लगता है। नई सुविधा शुरू होने के बाद बाजार का ट्रैफिक पहले से ज्यादा व्यवस्थित हो सकेगा।

सिमली में 30 वाहनों के लिए Parking

सिमली Parking परियोजना पर करीब 3.99 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यहां 30 चारपहिया वाहनों की क्षमता वाला Parking परिसर बनाया जाएगा। सिमली एनएच-07 का अहम जंक्शन है, जहां से चारधाम यात्रा, नंदा देवी राजजात यात्रा और गैरसैंण की तरफ जाने वाले रास्ते निकलते हैं। यात्रा सीजन में यहां भारी ट्रैफिक रहता है। नई Parking बनने के बाद सड़क किनारे खड़े वाहनों की संख्या कम होगी और जाम की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है।

तय समय में पूरा होगा काम

बैठक में आवास सचिव ने अधिकारियों से कहा कि परियोजनाओं से जुड़ी सभी वित्तीय, तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं तय समय में पूरी की जाएं। निर्माण की गुणवत्ता के साथ समय सीमा का भी पूरा ध्यान रखा जाए, ताकि यात्रियों, स्थानीय लोगों और व्यापारियों को जल्द बेहतर सुविधा मिल सके। राज्य सरकार चारधाम यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक मैनेजमेंट और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की योजना पर लगातार काम कर रही है।

ये भी पढ़ें  सोलर इंस्टॉलेशन में UP की चमक और बढ़ी, अगस्त में ताबड़तोड़ इंस्टॉलेशन, नंबर-1 की कुर्सी एक कदम दूर

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link