Sitapur City

ओटी में ताला, चाबी लेकर घूमता रहा कर्मचारी… इंतजार कर सीएचसी से वापस लौट गए सीएमओ

स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत कई डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले, आधा घण्टा रुके रहे सीएमओ लेकिन कर्मचारी नहीं लौटा

सीतापुर, 12 जनवरी 2026:

हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पांडेय को ऑपरेशन थिएटर पर ताला लटका मिला। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से चाबी मंगवाने को कहा, लेकिन आधे घंटे तक इंतजार के बाद भी चाबी नहीं पहुंची। आखिरकार सीएमओ को बिना निरीक्षण किए ही वापस लौटना पड़ा।

रविवार होने के कारण सीएचसी में ओपीडी बंद थी। निरीक्षण के समय वहां केवल डॉ. अजीत मणि मौजूद मिले। अन्य डॉक्टर और स्टाफ मौके पर नहीं थे। हैरानी की बात यह रही कि यहां एफआरयू की सुविधा होने के बावजूद दिसंबर महीने में सिर्फ सात ऑपरेशन से प्रसव किए गए।

सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती है, लेकिन निरीक्षण के वक्त वह भी मौजूद नहीं मिलीं। सीएमओ ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्थाएं देखना चाहते थे, मगर वहां ताला लगा हुआ था। कर्मचारियों ने बताया कि चाबी लेकर संबंधित कर्मचारी कहीं चला गया है।

ये भी पढ़ें:

करीब आधा घंटा इंतजार करने के बाद भी जब चाबी नहीं मिली, तो सीएमओ ने नाराजगी जताई और वापस लौट गए। इस लापरवाही को लेकर विभागीय कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है। इसके बाद सीएमओ ने बड़ागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। वहां गंदगी और अव्यवस्थाएं देखी गईं। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें  पानी की टंकी पर चढ़ी महिला... कूदने की धमकी दी, DM-SP को करना पड़ा वीडियो कॉल, जानें पूरा मामला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link