Sitapur City

सीतापुर को नए साल में मिलेंगे 65 नए उप स्वास्थ्य केंद्र…निर्माण पर खर्च होंगे 25.69 करोड़

ग्रामीण इलाकों में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं, 15 पुराने आरोग्य मंदिरों का होगा कायाकल्प

सीतापुर, 21 दिसंबर 2025:

नए साल में सीतापुर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलने जा रही है। जिले की 65 ग्राम पंचायतों में नए स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाए जाएंगे। इसके साथ ही 15 पुराने आरोग्य मंदिरों का कायाकल्प भी कराया जाएगा। इससे ग्रामीण इलाकों के लोगों को अपने गांव के पास ही इलाज की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

जिलाधिकारी ने 65 ग्राम पंचायतों में नए स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने के लिए शासन से स्वीकृति प्राप्त कर ली है। इन उपकेंद्रों के निर्माण पर कुल 25.69 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उपकेंद्र खुलने से ग्रामीणों को छोटी-मोटी बीमारी के इलाज के लिए अब सीएचसी या जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।

WhatsApp Image 2025-12-21 at 12.02.28 PM

ये भी पढ़ें:

स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए नए साल में 50 नए चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी। इन डॉक्टरों की तैनाती आरोग्य मंदिरों और जरूरत वाले अस्पतालों में की जाएगी, जिससे मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। जिले के जमैयतपुर में बने ट्रामा सेंटर का संचालन भी शुरू हो गया है। इसके चालू होने से गंभीर मरीजों को समय पर इलाज मिलने में राहत मिलेगी। नए साल में स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच के लिए आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। इससे मरीजों की जांच के लिए निजी पैथोलॉजी पर निर्भरता कम होगी और सरकारी स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Advertisement

वर्तमान में जिले में 769 स्वास्थ्य उपकेंद्र, 22 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), 76 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और आठ नगर स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। जिले में अभी 159 डॉक्टर तैनात हैं। नए वर्ष में चिकित्सकों की संख्या बढ़कर 200 से अधिक हो जाएगी।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में आज फिर पावर कट... जानें किन इलाकों में 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link