Uttarakhand

‘उत्तराखण्ड में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के नैनीताल(हल्द्वानी) मॉडल का अनुसरण करेंगे बाकी जिले

देहरादून, 17 अक्टूबर 2024

‘केंद्र सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत उत्तराखण्ड का नैनीताल(हल्द्वानी) मॉडल चर्चा का विषय बना हुआ है । उत्तराखण्ड की धामी सरकार ने निर्देश दिए है कि नैनीताल मॉडल का अब प्रदेश की सभी ज़िलों में अनुसरण किया जाएगा।

इस फ़ैसले के बाद मुख्य सचिव ने इस संबंध में समस्त जिलाधिकारियों को नैनीताल मॉडल पर अपने-अपने जिलों में संवेदीकरण कार्यशाला एवं असुरक्षित स्थानों के चिन्हीकरण के संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दे दिए हैं। 

मुख्य सचिव की ओर से समस्त जिलाधिकारी को जारी पत्र में कहा गया है कि नैनीताल के हल्द्वानी शहर में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत बालिकाओं के साथ “संवेदीकरण कार्यशाला” एवं असुरक्षित स्थानों को चिन्हित करने के इस मॉडल के सकारात्मक परिणाम आए हैं।
उन्होंने निर्देश दिए कि इस सम्बन्ध में बालिकाओं के साथ “संवेदीकरण कार्यशाला” का आयोजन किया जाये तथा उक्त नैनीताल मॉडल (Model) के आधार पर सभी ज़िलों में कार्यवाही सुनिश्चित की जाये ।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  वन नेशन-वन इलेक्शन : सीएम धामी बोले... लोकतंत्र सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी पहल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link