Lucknow City

नेहा सिंह राठौर फिर पहुंची कोतवाली… सुप्रीम कोर्ट ने दिया था ये आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गायिका नेहा सिंह राठौर लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मामलों में बयान देने की प्रक्रिया शुरू की। विवादित गीत के बाद दर्ज FIR के मामले में उन्हें फिलहाल गिरफ्तारी से अंतरिम राहत मिली हुई है

लखनऊ, 19 जनवरी 2026:

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर आज लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मामलों में बयान देने की प्रक्रिया शुरू की। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार वह सुबह करीब 11 बजे अपने पति हिमांशु के साथ महिला थाना पहुंचीं। नेहा ने कहा कि वह कोर्ट के आदेश का पालन करने आई हैं और जांच में पूरा सहयोग करेंगी। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा रखी है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दर्ज होगा बयान

नेहा सिंह राठौर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 19 जनवरी को सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि वह तय समय पर थाने पहुंच चुकी हैं, लेकिन शुरुआती समय में विवेचना अधिकारी से मुलाकात नहीं हो पाई। बाद में उन्होंने बताया कि उन्हें शाम 4 बजे बुलाया गया है, तब वह अपना बयान दर्ज कराएंगी।

ये भी पढ़ें:

सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम राहत

नेहा सिंह राठौर को 8 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली थी। न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी और अतुल एस चंदुरकर की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी करते हुए कहा था कि नेहा के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही कोर्ट ने नेहा को जांच अधिकारी के सामने पेश होकर जांच में सहयोग करने का आदेश दिया था।

WhatsApp Image 2026-01-19 at 3.38.31 PM

गाने के बाद शुरू हुआ पूरा विवाद

लखनऊ पुलिस के अनुसार, 12 मई को पहलगाम आतंकी हमले के बाद नेहा सिंह राठौर ने एक गीत गाया था, जिसके बोल थे-“चौकीदरवा कायर बा… बेटियां किसानन खातिर बनल जनरल डायर बा”। इस गाने को लेकर आरोप लगा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनरल डायर कहा है। इसके बाद वाराणसी और लखनऊ में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई।

सैकड़ों शिकायतें और नेहा का जवाब

20 मई को हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाराणसी कमिश्नरेट के 3 जोन के 15 थानों में नेहा के खिलाफ 500 से अधिक शिकायतें दर्ज कराईं। अकेले लंका थाने में 318 शिकायतें दी गईं। इस पर नेहा सिंह राठौर ने कहा था कि वह सरकार से सवाल पूछ रही हैं, लेकिन जवाब देने के बजाय उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा था कि 400 नहीं, 4 लाख FIR करा दीजिए, वह डरने वाली नहीं हैं।

ये भी पढ़ें  ‘मातृ सेवा’ का महा अभियान : गोरखपुर के डिजिटल अलर्ट मॉडल ने थामी प्रसव की गंभीर चुनौतियां, 15 अति-गंभीर माताओं को नया जीवन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link