Uttarakhand

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छात्रों को दी ये सीख, कहा- हर बच्चा है खास… पहचानें अपनी प्रतिभा

उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने "शिक्षा की बात" कार्यक्रम में छात्रों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर उन्हें अपनी प्रतिभा पहचानने और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 19 जनवरी 2026:

उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ननूरखेड़ा के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में आयोजित “शिक्षा की बात” कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के अलग-अलग विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से बातचीत की और उनके अनुभव और विचार सुने। छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि हर किसी के अंदर कोई न कोई प्रतिभा जरूर होती है। जरूरी है कि बच्चे खुद अपनी क्षमता को पहचानें। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों की रुचि को समझें और उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद करें।

मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि “शिक्षा की बात” कार्यक्रम को और प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से उद्योग जगत, विज्ञान, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों से जुड़े अनुभवी लोगों को छात्रों से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें सही दिशा और प्रेरणा मिल सके। साथ ही उन्होंने इसे सभी विद्यालयों में शुरू करने और क्लस्टर विद्यालयों से जोड़ने की बात कही।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-01-19 at 6.32.25 PM

Advertisement

बच्चों से बातचीत के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि आज मोबाइल और तकनीक का समय है, लेकिन यह जरूरी है कि हम तकनीक का सही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि किताबें पढ़ना, खेलना और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना बच्चों के विकास के लिए बहुत जरूरी है। मेहनत और अनुशासन से ही सफलता मिलती है, इसका कोई आसान रास्ता नहीं होता।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव ने छात्रों द्वारा तैयार किए गए साइंस प्रोजेक्ट्स को देखा और उनकी सराहना की। उन्होंने छात्रों को देहरादून भ्रमण कराने और कौशल विकास विभाग के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस दिखाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रमण बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान देने में मदद करते हैं। इस मौके पर सचिव रविनाथ रमन, निदेशक माध्यमिक शिक्षा मुकुल सती सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  सीएम धामी ने आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की, अफसरों से बोले... लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link