Lucknow City

अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर फटा… दुकानदार गंभीर रूप से झुलसा

लखनऊ के जुग्गौर इलाके में दुकान खोलकर चल रहा था नाजायज गैस रिफिलिंग का धंधा, धमाके की आवाज एक किलोमीटर तक सुनाई दी

लखनऊ, 29 जुलाई 2026:

बीबीडी थाना क्षेत्र के जुग्गौर इलाके में गुरुवार सुबह अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में रिफिलिंग कर रहा दुकानदार करन गंभीर रूप से झुलस गया। विस्फोट इतना तेज था कि उसकी आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

धमाके के बाद आसपास के मकानों से लोग घबराकर बाहर निकल आए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बीबीडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे दुकानदार करन को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

WhatsApp Image 2026-01-29 at 4.01.15 PM

ये भी पढ़ें:

स्थानीय निवासियों का कहना है कि जुग्गौर इलाके में लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार चल रहा था। बार-बार शिकायतों के बावजूद इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ।

बीबीडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के समय दुकान में केवल करन मौजूद था। अवैध गैस रिफिलिंग में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  गो सेवा से समृद्धि का नया मॉडल : UP के एक लाख घरों में लगेंगे मिनी बायोगैस प्लांट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link