Raebareli City

हिंदूवादी संगठन ने लगाया पोस्टर… इन्हें दी ‘कांग्रेसाचार्य’ व ‘कालनेमि’ की उपाधि, केस दर्ज

बछरावां क्षेत्र में लगा पोस्टर, विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दर्ज कराई एफआईआर

विजय पटेल

रायबरेली, 30 जनवरी 2026:

बछरावा क्षेत्र में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर पोस्टर वार शुरू हो गया है। क्षेत्र के दखिना टोल प्लाजा पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल सिंह ने शंकराचार्य व राहुल गांधी से जुड़ा एक पोस्टर लगाया है। इसमें राहुल को ‘कांग्रेसाचार्य’ व स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को धर्म के कालनेमि की संज्ञा दी है। फिलहाल सुर्खियां बटोर रहे इस पोस्टर पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय महामंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

राहुल सिंह ने इस पोस्टर के जरिये कहा है कि शंकराचार्य धर्म की गद्दी पर बैठकर राजनीति की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है और धर्म के ‘कालनेमि’ का असली चेहरा पहचानना चाहिए। राहुल सिंह ने यह भी कहा कि जो राम, काशी और सनातन का नहीं, वह शंकराचार्य कैसे हो सकता है। पोस्टरों में शंकराचार्य की पीठ का अपमान करने और कांग्रेस की राजनीति का सम्मान करने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

इतना ही नहीं, पोस्टरों के जरिए ‘योगी बाबा का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ जैसे नारे भी लिखे गए हैं। दखिना टोल प्लाजा पर लगा ये पोस्टर राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हैं। वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इस प्रकरण में राहुल सिंह के ऊपर बछरावां थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी का कहना है कि ऐसे विवादित पोस्टर से वैमनस्य फैलता है। किसी को भी किसी की धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है।

ये भी पढ़ें  UP पुलिस में बड़ा फेरबदल, 20 IPS अफसरों के तबादले, अपर्णा को ज्वाइंट CP लखनऊ की कमान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button