National

पीटी उषा के हर सफर को संवारने वाले पति वी श्रीनिवासन का निधन, पीएम मोदी ने जताई संवेदना

पीटी उषा के पति और पूर्व सीआईएसएफ अधिकारी वी श्रीनिवासन का 67 वर्ष की उम्र में अचानक निधन हो गया, प्रधानमंत्री मोदी, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्रियों ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं

न्यूज डेस्क, 30 जनवरी 2026:

भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी उषा पर आज दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके पति वी श्रीनिवासन का आज सुबह अचानक निधन हो गया। 67 वर्षीय श्रीनिवासन घर पर अचानक गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

श्रीनिवासन के निधन की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीटी उषा से फोन पर बात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। पीएमओ के अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने श्रीनिवासन के निधन को एक निजी क्षति बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026-01-30 at 1.06.30 PM (1)

पीटी उषा के सफर के मजबूत सहारा

वी श्रीनिवासन को खेल जगत में पीटी उषा के करियर का मजबूत सहारा माना जाता था। एक एथलीट के रूप में उषा की सफलता से लेकर भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्ष बनने और राज्यसभा सांसद बनने तक, श्रीनिवासन हर कदम पर उनके साथ रहे। वह अक्सर महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में पीटी उषा के साथ नजर आते थे। खेल जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि उषा की कई उपलब्धियों के पीछे श्रीनिवासन की सोच और मेहनत का अहम योगदान रहा।

सीआईएसएफ से सेवानिवृत्त अधिकारी थे श्रीनिवासन

वी श्रीनिवासन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ के सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक थे। उनका विवाह वर्ष 1991 में पीटी उषा से हुआ था और दोनों की शादी को 35 वर्ष पूरे हो चुके थे। पीटी उषा जुलाई 2022 में राज्यसभा के लिए नामित की गई थीं और दिसंबर 2022 में भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्ष बनी थीं।

WhatsApp Image 2026-01-30 at 1.06.30 PM

राज्यपाल और मंत्रियों ने भी जताया दुख

केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने श्रीनिवासन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीटी उषा के पति के निधन से उन्हें अत्यंत दुख हुआ है और शोक संतप्त परिवार के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी दुख जताते हुए कहा कि श्रीनिवासन का जाना भारतीय खेल जगत के लिए एक बड़ी क्षति है, जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर एक महान खिलाड़ी का हमेशा साथ दिया।

ये भी पढ़ें  Handloom Day: राष्ट्रपति भवन में गूंजा हथकरघा का गौरव, 22 बुनकरों को मिला देश का बड़ा सम्मान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link