Lucknow City

लखनऊ में सीएम योगी से मिले एक्टर गोविंदा… कृष्ण प्रतिमा भेंट कर जताया सम्मान

सीएम व गोविंदा दोनों ने सोशल मीडिया पर साझा की मुलाकात की झलक, आधा घण्टे चली मुलाकात

लखनऊ, 1 फरवरी 2026:

फिल्मी दुनिया के मशहूर अभिनेता गोविंदा लखनऊ पहुंचे, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी गोविंदा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों के साथ साझा की।

गोविंदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिला और उन्हें बेहद अच्छा लगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस शिष्टाचार भेंट की झलक अपने एक्स अकाउंट पर साझा की। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा कि प्रख्यात फिल्म अभिनेता गोविंदा से लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात हुई। लगभग आधा घण्टे चली इस मुलाकात में दोनों ने फ़िल्म उद्योग व अन्य मुद्दों पर वार्ता की।

ये भी पढ़ें:

मुलाकात के बाद गोविंदा मीडिया से भी रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ उनके लिए बेहद सम्मानित व्यक्तित्व हैं और वह उनका बहुत आदर करते हैं। गोविंदा की इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा रही और उनके फैंस ने तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रिया दी।

ये भी पढ़ें  नमामि गंगे फेज-2 से UP में नदी स्वच्छता को नई गति, बिना ट्रीटमेंट अब नदियों में नहीं जाएगा गंदा पानी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link