Raebareli City

राज्यमंत्री के चेहरे पर पोती कालिख ! लिखा गद्दार… दिनेश प्रताप ने राहुल को कहा था नकली गांधी

शहर में एक दिन पूर्व मंत्री ने कई जगह लगवाई थी होर्डिग्स, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया, कहा कालिख पोतने वाले मानसिक विक्षिप्त

विजय पटेल

रायबरेली, 7 फरवरी 2026:

सांसद को गद्दार कहे जाने पर पीएम मोदी की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कई स्थानों पर होर्डिंग्स लगवाए थे इसमें राहुल को नकली गांधी कहा गया। वहीं सांसद रवनीत सिंह को असली सरदार बताया गया। ये होर्डिग्स एक बार फिर उस समय चर्चा में आ गए जब किसी ने पोस्टर पर राज्यमंत्री की फोटो पर कालिख पोतकर गद्दार लिख दिया। फिलहाल किसी प्रकार की शिकायत से इनकार करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसे मानसिक विक्षिप्त लोगों की हरकत करार दी।

बता दें कि एक दिन पूर्व शहर में जगह जगह राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा लगाई गई होर्डिग्स में गद्दार कौन लिखकर सवाल दागे गए। नकली गांधी राहुल गांधी लिखकर गद्दारी किससे सवाल पूछा गया है और विकल्प दिए गए है। वहीं सरदार रवनीत सिंह को असली सरदार बताकर कहा गया है। सवाल पूछा गया कि पूरे देश की जनता ने कांग्रेस छोड़ी क्या वो गद्दार हैं और ममता दीदी वफादार हैं। मंत्री दिनेश ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इसी तरह का पोस्टर साझा किया था।

ये भी पढ़ें:

अब शनिवार की सुबह होर्डिंग्स पर लगे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की फोटो पर कालिख पोती दिखाई दी। चेहरे को काला करते हुए ‘गद्दार’ लिखा गया। इस मामले पर प्रक्रिया देते हुए बीजेपी जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी ने होर्डिंग पर कालिक लगाने वालों को मानसिक विक्षिप्त करार दिया। फिलहाल इस हरकत के पीछे कौन है इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन मामला एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है।

ये भी पढ़ें  लव जेहाद : दलित युवती को शादी का झांसा देकर गोमांस खिलाया... युवक गिरफ्तार, परिवार फरार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link