Lucknow City

किसानों की हुंकार से गूंजा वृंदावन मैदान… महापंचायत कर किसान क्रांति पदयात्रा का समापन

दस दिन की पदयात्रा के बाद उठी एकजुट संघर्ष की आवाज, उत्पीड़न, भूमि विवाद, अवैध कब्जों और पुलिस स्तर पर लंबे समय से लटके मामलों का ज्ञापन सौंपा

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 10 फरवरी 2026:

भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के बैनर तले निकाली गई दस दिवसीय किसान क्रांति पदयात्रा का मंगलवार को पीजीआई स्थित वृंदावन योजना मैदान में समापन हुआ। इस मौके पर किसान महापंचायत में किसानों की मौजूदगी ने नारेबाजी कर शक्ति प्रदर्शन किया।

महापंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह व प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा के सामने किसानों ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा। किसानों ने पीजीआई थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र में किसानों के साथ हो रहे उत्पीड़न, भूमि विवाद, अवैध कब्जों और पुलिस स्तर पर लंबे समय से लटके मामलों के जल्द निस्तारण की मांग की। इसके साथ ही सरोजनीनगर तहसीलदार को भी ज्ञापन देकर किसानों के साथ हो रहे अन्याय पर नाराजगी जताई गई और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-02-10 at 6.06.54 PM (1)

महापंचायत के दौरान पहुंचे अधिकारियों ने किसानों की बात ध्यान से सुनी और भरोसा दिलाया कि लंबे समय से लंबित मामलों का समाधान या निस्तारण एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने फिलहाल आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाने का फैसला किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनके हक व सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि अगर किसानों की जायज मांगों को नजरअंदाज किया गया तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।

महापंचायत में मौजूद किसानों ने एक सुर में संकल्प लिया कि भविष्य में अगर किसी भी तरह की प्रशासनिक परेशानी सामने आती है तो वे संगठित होकर संघर्ष करेंगे। कार्यक्रम के अंत में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों से एकजुट रहने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

WhatsApp Image 2026-02-10 at 6.06.54 PM

ये भी पढ़ें  भारत-जापान की नई पीढ़ी का अद्भुत संगम : CM योगी व गवर्नर नागासाकी की मौजूदगी में जब गूंजे राम भजन और जापानी गीत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link