Lucknow City

लखनऊ के याहियागंज में आधी रात को धधकी आग : 10 फीट ऊंची लपटों ने किराना दुकान को निगला

दमकलकर्मियों ने करीब 30 मिनट की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लाखों का नुकसान, किराना सामान, पैकेज्ड फूड और अन्य सामग्री जलकर खाक

लखनऊ, 11 फरवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के प्रमुख बाजार याहियागंज में मंगलवार देर रात एक किराना दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें देखते ही देखते इतनी तेज हो गईं कि दुकान से करीब 10 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। तेज धुएं और आग की चमक से पूरी गली में हड़कंप मच गया और आसपास के दुकानदार व स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने तुरंत चौक फायर स्टेशन को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। पतली गलियों और बढ़ती आग के बीच दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 30 मिनट की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। एहतियात के तौर पर आसपास की दुकानों को खाली करा लिया गया ताकि आग फैलने से रोकी जा सके।

WhatsApp Image 2026-02-11 at 11.19.55 AM

ये भी पढ़ें:

राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग की चपेट में आकर दुकान में रखा किराना सामान, पैकेज्ड फूड और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। शुरुआती आकलन के मुताबिक इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

बताया गया कि जिस दुकान में आग लगी वह मुजम्मिल की है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से इलाके में फायर सेफ्टी इंतजाम मजबूत करने की मांग की है जिससे भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें  निगोहां में बाहरी लोगों ने लगा रखे थे टेंट... पुलिस ने सच जाना, जांच कर लोगों को घर लौटाया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link