Lucknow City

बीकेटी में चलती कार बनी आग का गोला…पल भर में खाक हो गई लग्जरी कार, अनहोनी टली

सरैया बाजार के पास हुआ हादसा, रेनॉल्ट क्विड कार पर सवार लोग समय रहते बाहर निकले

सौरभ श्रीवास्तव

बक्शी का तालाब (लखनऊ), 13 फरवरी 2026:

राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। सीतापुर रोड पर सरैया बाजार के पास चलती रेनॉल्ट क्विड कार अचानक आग का गोला बन गई। कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी धू-धू कर जल उठी। गनीमत रही कि कार सवार लोग वक्त रहते बाहर निकल आए और उनकी जान बच गई।

मड़ियांव निवासी डॉ. चंद्रकांत अपनी यूपी 32 HD 6898 नंबर की रेनॉल्ट क्विड लखनऊ से सीतापुर की ओर जा रहे थे। शाम करीब सात बजे जैसे ही कार सरैया बाजार के पास पहुंची, बोनट से धुआं उठता दिखाई दिया। चालक ने फौरन गाड़ी सड़क किनारे रोक दी। इसी बीच आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी कार लपटों में घिर गई।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-02-13 at 12.04.40 PM

घटना के वक्त सड़क पर यातायात जारी था। अचानक कार में आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें काफी तेज थीं, जिससे लोग सहम गए। कई राहगीरों ने दूर हटकर खुद को सुरक्षित किया।

कार चला रहे डॉ. चंद्रकुमार ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस ने जली गाड़ी को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

बीकेटी पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी मानी जा रही है। फायर विभाग और पुलिस मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह साफ हो सकेगी।

ये भी पढ़ें  वाराणसी पुलिस का हाई अलर्ट मिशन!...... तत्काल सुरक्षा को मिलेगी तेज रफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button