Lucknow City

बैंक मैनेजर की पत्नी से हाथापाई कर लूटी थी सोने की चेन…पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली

पीजीआई थाना क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी में चार दिन पूर्व दिनदहाड़े हुई थी वारदात, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई केस, घटना से पहले पता पूछने के बहाने की थी रेकी

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 21 फरवरी 2026:

राजधानी स्थित पीजीआई थाना क्षेत्र में बैंक मैनेजर की पत्नी से सोने की चेन लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि वृंदावन कॉलोनी सेक्टर 11बी निवासी प्रवीण झा एसबीआई की एसजीपीजीआई शाखा में तैनात हैं। मंगलवार सुबह उनकी पत्नी रीता घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक वहां पहुंचा और अचानक गले से सोने की चेन छीनकर भागने लगा। रीता ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश की जैकेट पकड़ ली। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई, लेकिन आरोपी झटका देकर मौके से फरार हो गया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

ये भी पढ़ें:

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक शुक्रवार देर रात पीजीआई पुलिस बरौली पुल के नीचे चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक से एक संदिग्ध युवक उतरठिया की ओर से आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-02-21 at 10.03.24 AM

पुलिस की फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुलतानपुर निवासी विवेक कुमार यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बैंक मैनेजर की पत्नी से चेन लूटने की वारदात कबूल कर ली। उसके कब्जे से तमंचा, लूटी गई चेन, बाइक और 1700 रुपये बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से दुष्कर्म समेत तीन आपराधिक मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि आरोपी वारदात से पहले दो बार महिला के पास पहुंचा और पता पूछने के बहाने इलाके की रेकी करता रहा। तीसरी बार लौटकर उसने अचानक झपट्टा मारकर चेन लूट ली थी।

ये भी पढ़ें  UP : गुरु गोबिंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में 27 को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link