Lucknow City

LDA का बुलडोजर गरजा : लखनऊ में 9 अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, 4 कमर्शियल निर्माण सील

बीबीडी और काकोरी में 35 बीघे से अधिक क्षेत्र में चल रही अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई, गोमतीनगर समेत चार इलाकों में बिना स्वीकृत निर्माण पर भी शिकंजा

लखनऊ, 30 जुलाई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध प्लॉटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण कार्यों के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने कार्रवाई तेज कर दी है। एलडीए की प्रवर्तन टीमों ने बुधवार को बीबीडी और काकोरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बुलडोजर अभियान चलाते हुए 9 अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, सुशांत गोल्फ सिटी और चिनहट में 4 अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1 और जोन-3 की टीमों की ओर से यह अभियान चलाया गया। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी के अनुसार बीबीडी के ग्राम चंदियामऊ में करीब 5 बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाकर वहां किए गए सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।

वहीं, प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि काकोरी के ग्राम खुशहालगंज और बहरू में पाल सिटी के प्रबंधक सहित जुबैर, अजय मुनेश, रामू, दिनेश, शंकर, राकेश एवं अन्य लोगों द्वारा लगभग 30 बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही 8 अवैध प्लॉटिंग को भी ध्वस्त कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:

इसके अलावा गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, सुशांत गोल्फ सिटी और चिनहट में बिना स्वीकृत मानचित्र के संचालित चार व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया। एलडीए ने स्पष्ट किया है कि अवैध प्लॉटिंग और नियमों के विपरीत निर्माण कार्यों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्राधिकरण ने लोगों से कहा है कि किसी भी भूखंड या भवन में निवेश से पहले उसकी वैधता और स्वीकृत मानचित्र की जांच अवश्य कर लें।
lda-demolishes-illegal-plotting-seals-commercial-constructions-lucknow (2)

रक्तदान करने वाले कर्मचारी सम्मानित

दूसरी तरफ लखनऊ विकास प्राधिकरण में गत दिनों आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में प्राधिकरण एवं स्मारक समिति के 21 कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। उपाध्यक्ष ने कहा कि इस प्रयास से आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने में सफलता मिली।

ये भी पढ़ें  सीएम धामी ने दिलाई भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की शपथ, 'ऑपरेशन कालनेमि' व पारदर्शी शासन पर दिया जोर

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link