Entertainment

रणवीर सिंह से मांगे थे 20 करोड़…हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर की तलाश शुरू, वॉइस नोट वैरिफाई होने पर पुलिस ने एक्शन लिया, आरोपी के कनाडा में छिपे होने की आशंका

एंटरटेनमेंट डेस्क, 21 फरवरी 2026:

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। यह नोटिस तब जारी हुआ जब हैरी बॉक्सर ने रणवीर सिंह के मैनेजर को 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगते हुए एक धमकी भरा वॉइस नोट भेजा। पुलिस अब इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है और बॉक्सेर की तलाश कर रही है।

बता दें कि रणवीर सिंह को यह धमकी 2 फरवरी 2026 को फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद दी गई थी। इसके बाद, रणवीर के मैनेजर विजय सुब्रमण्यन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें बताया कि उन्हें एक इंटरनेशनल नंबर से धमकी भरे कॉल आए थे। कॉल करने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताते हुए 20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।

WhatsApp Image 2026-02-21 at 11.09.31 AM

ये भी पढ़ें:

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने वॉइस नोट की जांच की, और इसकी आवाज हैरी बॉक्सर से मिलती-जुलती पाई गई। इसके बाद पुलिस ने पंजाब और हरियाणा से मदद मांगी और वॉइस नोट को वेरिफाई किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में एफआईआर 17 फरवरी को दर्ज की गई और हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है।

पुलिस का कहना है कि हैरी बॉक्सर के कनाडा में छिपे होने की संभावना है। इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच की साउथ रीजन की साइबर सेल और एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (AEC) मिलकर कर रही है।
रणवीर सिंह के मैनेजर विजय सुब्रमण्यन ने कहा कि धमकी देने वाले ने कई बार फोन किया और फिर तीन वॉइस नोट छोड़े। पुलिस का कहना है कि वे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें  पत्नी से फोन पर झगड़ा बना मौत की वजह, फांसी लगाकर पति ने दी जान, शव रखकर सड़क पर उतरे परिजन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button