Entertainment

YouTube से Bollywood तक… अब Tiger Shroff के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे Elvish Yadav

रेमो डिसूजा की अनटाइटल्ड Action Franchise में मिली जगह, अभिषेक बनर्जी भी अहम रोल में होंगे, किरदार और रिलीज से जुड़ी जानकारी अभी गोपनीय रखी गई

एंटरटेनमेंट डेस्क, 2 अगस्त 2026:

YouTube और सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके Elvish Yadav अब Bollywood में डेब्यू करने जा रहे हैं। उन्हें वीजे फ्रेम्स फिल्म प्राइवेट लिमिटेड की पहली अनटाइटल्ड Action Franchise में कास्ट किया गया है। फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं, जबकि इसमें Tiger Shroff और Abhishek Banerjee भी अहम किरदार निभाएंगे।

Elvish की एंट्री के साथ फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। हालांकि मेकर्स ने अभी उनके किरदार और फिल्म की कहानी से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है। प्रोडक्शन टीम का कहना है कि बाकी जानकारी सही समय पर सामने लाई जाएगी।

अपने Bollywood डेब्यू पर Elvish Yadav ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके करियर का बड़ा मौका है। उन्होंने कहा कि रेमो डिसूजा और प्रोड्यूसर विक्की का भरोसा उनके लिए खास मायने रखता है। Tiger Shroff और Abhishek Banerjee जैसे कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा है। उन्होंने कहा कि वह दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें:

यह फिल्म वीजे फ्रेम्स फिल्म प्राइवेट लिमिटेड की पहली पेशकश होगी। प्रोडक्शन हाउस का फोकस बड़े स्तर की मनोरंजक फिल्मों पर रहेगा। फिल्म की बाकी स्टारकास्ट, कहानी और रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी आने वाले समय में जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें  ऑस्कर की दौड़ से बाहर हुई 'Laapataa Ladies', अब 'Anuja' पर टिकी भारत की उम्मीदें !

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link