Uttarakhand

Run for Thalassemia: युवाओं व बुजुर्गों में दिखा जोश, खेल मंत्री बोलीं- फिटनेस स्वस्थ समाज की नींव

रेखा आर्या ने 'रन फॉर थैलेसीमिया' को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा- गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने में इस तरह के आयोजन अहम, दौड़ पवेलियन ग्राउंड से हुई शुरू, विजेताओं को मेडल देकर किया सम्मानित

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 2 अगस्त 2026ः

थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रविवार को देहरादून के पवेलियन ग्राउंड से ‘रन फॉर थैलेसीमिया’ मैराथन का आयोजन किया गया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें शहर के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। यह दौड़ पांच किलोमीटर की थी।

यह दौड़ पवेलियन ग्राउंड से शुरू होकर कनक चौक, दिलाराम चौक और ब्रह्मकमल चौक होते हुए पुनः पवेलियन ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। समापन समारोह में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज के समय में स्वस्थ रहने के लिए खेलों और नियमित व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि फिटनेस केवल व्यक्तिगत आवश्यकता नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज की नींव है। थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस तरह के आयोजन प्रभावी माध्यम साबित होते हैं।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली और मोबाइल पर बढ़ती निर्भरता के कारण लोगों की शारीरिक गतिविधियां लगातार कम हो रही हैं, जिससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। खेल मंत्री ने विशेष रूप से युवाओं से प्रतिदिन खेलकूद व व्यायाम के लिए समय निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड में खेल संस्कृति और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
rekha-arya-flags-off-run-for-thalassemia-marathon-dehradun (2)

मैराथन के बालिका वर्ग में दीपांजलि यादव ने पहला, सोनाक्षी ने दूसरा और आराधना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालक वर्ग में रोहित विजेता रहे। अर्जुन दूसरे और हिमांशु बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे। मंत्री रेखा आर्या ने सभी विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय आर्य, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार रंजन, विनोद डोभाल, ऋतु डोभाल, अंजना सहित खेल प्रेमी और प्रतिभागी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  UNDP से समझौता: धामी सरकार का युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण पर फोकस

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button