Uttarakhand

धामी का युवा-बाल नवाचारियों से संवाद, बोले- प्रदेश के सभी जनपदों में खुलेंगे साइंस-इनोवेशन सेंटर

महोत्सव में पहुंचे सीएम, विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित, विज्ञान महोत्सव व कार्यक्रमों के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की, AI से जुड़ेंगी STEM लैब, लैब ऑन व्हील्स से बच्चों तक पहुंचेंगी आधुनिक विज्ञान की सुविधाएं

राजकिशोर तिवारी

बागेश्वर, 9 अक्टूबर 2026ः

उत्तराखंड में विज्ञान, तकनीक और नवाचार को नई उड़ान देने की दिशा में धामी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में विज्ञान शिक्षा को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। शुक्रवार को बागेश्वर में आयोजित महोत्सव में सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में साइंस एवं इनोवेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जबकि स्कूलों की साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एंड मैथमेटिक्स (STEM) लैब को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जोड़ने की पहल होगी। इसके साथ ही प्रदेश के सभी ब्लॉकों में लैब ऑन व्हील्स संचालित की जाएंगी, ताकि दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के बच्चों तक भी आधुनिक विज्ञान की सुविधाएं पहुंच सकें।

uttarakhand-cm-dhami-science-innovation-centres-ai-stem-labs (2)

ये भी पढ़ें:

महोत्सव में मुख्यमंत्री ने युवा और बाल नवाचारियों से संवाद करते हुए विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। साथ ही सीमांत जनपदों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और छात्रों को प्रयोगात्मक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से विज्ञान महोत्सव एवं संबंधित कार्यक्रमों के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की गई। इसके अलावा महिला विज्ञान एवं विकास सम्मेलन आयोजित करने और विद्यालयों में रोबोटिक्स और ड्रोन टेक्नोलॉजी की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने पर जोर दिया।

Advertisement

प्रयोगशालाओं से निकलेंगे नए वैज्ञानिक और इनोवेटर

मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय उन्हें तकनीकी कौशल, प्रयोग, अनुसंधान और नवाचार के अवसर उपलब्ध कराना है। AI, मशीन लर्निंग, कोडिंग, रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी और ऑटोमेशन जैसी आधुनिक तकनीकों से परिचित कराकर छात्रों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। खासतौर पर पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों के छात्रों को विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

uttarakhand-cm-dhami-science-innovation-centres-ai-stem-labs (3)

डिजिटल इंडिया की सोच को प्रदेश में मिलेगी नई गति

सीएम धामी ने डिजिटल इंडिया अभियान का उल्लेख करते हुए आधुनिक तकनीकों के विस्तार और नवाचार को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विज्ञान शिक्षा को तकनीक आधारित बनाने और छात्रों की रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक पार्वती चंदन राम दास, विधायक सुरेश गड़िया, भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  चारधाम यात्रा: 50 लाख रजिस्ट्रेशन... इतने श्रद्धालु कर चुके दर्शन, निगरानी की हाईटेक व्यवस्था

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link