NationalUttar Pradesh

फ्रैंकफर्ट में UP की ग्लोबल एंट्री : जर्मनी का भरोसा, सेमीकंडक्टर निवेश को मिलेगी रफ्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में जर्मनी गए प्रतिनिधिमंडल की वहां के औद्योगिक प्रतिनिधियों से हुई मुलाकात, दोनों देशों की साझेदारी को नई गति देने पर जोर

जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरी 2026:

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में जर्मनी गए प्रतिनिधिमंडल और वहां के औद्योगिक प्रतिनिधियों के बीच फ्रैंकफर्ट में अहम मुलाकात हुई। इस बैठक में यूपी में निवेश के अवसरों पर विस्तार से चर्चा हुई और सेमीकंडक्टर व इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में भारत-जर्मनी साझेदारी को नई गति देने पर जोर दिया गया।

जर्मनी के प्रमुख औद्योगिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने यूपी की तेजी से मजबूत हो रही अर्थव्यवस्था में गहरी रुचि दिखाई। प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश करीब 25 करोड़ उपभोक्ताओं का विशाल बाजार है। यह वैश्विक निवेशकों के लिए अपार संभावनाएं लेकर आता है। उन्होंने बताया कि सीएम योगी के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य औद्योगिक विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश अनुकूल नीतियों के चलते भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।

बैठक में जर्मन पक्ष ने भी माना कि भारत वैश्विक सप्लाई चेन में एक भरोसेमंद भागीदार के रूप में उभर रहा है। प्रतिनिधियों ने कहा कि सेमीकंडक्टर, ऑटोमेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश रणनीतिक निवेश का उपयुक्त गंतव्य है। उन्होंने दीर्घकालिक सहयोग और तकनीकी साझेदारी के जरिए उत्पादन क्षमता बढ़ाने की संभावना जताई।

ये भी पढ़ें:

जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने यह भी उल्लेख किया कि भारत में पहले से कई अग्रणी कंपनियां निवेश कर रही हैं। उनमें सीमेंस और एनएक्सपी जैसी कंपनियां शामिल हैं। इस पृष्ठभूमि में उत्तर प्रदेश को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने की दिशा में यह मुलाकात एक अहम कदम मानी जा रही है। जर्मन पक्ष ने उत्तर प्रदेश में दीर्घकालिक निवेश और सहयोग का भरोसा दिलाया। इससे राज्य में रोजगार सृजन और तकनीकी विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें  कानपुर में गंगा बैराज पुल पर लोडर पलटा : तीन की मौत, 16 लोग घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button