Lucknow CityUttar Pradesh

होली पर UP रोडवेज का मेगा-प्लान : 10 दिन दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें, कर्मचारियों को 4,500 रुपये तक बोनस

प्रदेशभर में 28 फरवरी से 9 मार्च तक होगा अतिरिक्त बसों का संचालन, दिल्ली, गाजियाबाद सहित पश्चिमी यूपी में बसों और कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या पहले से की जाएगी सुनिश्चित, अनुबंधित बसों के कर्मियों को नहीं मिलेगा अवकाश

लखनऊ, 25 फरवरी 2026:

होली पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को फुल-ऑन मोड में डाल दिया है। 28 फरवरी से 9 मार्च तक प्रदेशभर में अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। इससे यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। खास बात यह है कि पर्व अवधि में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चालकों और परिचालकों को 3,600 से 4,500 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि होली पर दिल्ली और गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से यात्रियों का दबाव सबसे ज्यादा रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए इन रूटों पर पहले से पर्याप्त बसें और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। यदि किसी प्रारंभिक प्वाइंट से 60 प्रतिशत से अधिक यात्री लोड मिलता है तो प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तत्काल अतिरिक्त बसें उतारी जाएंगी।

सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शत-प्रतिशत निगम बसें ऑनरोड रहेंगी और अनुबंधित बसों के कर्मियों को पर्व अवधि में अवकाश नहीं दिया जाएगा। वाहन स्वामियों को समय पर मरम्मत पूरी कर बसें संचालन के लिए उपलब्ध करानी होंगी। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रवर्तन दल लगातार ड्यूटी पर रहेंगे।

ये भी पढ़ें:

चालकों और परिचालकों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया जाएगा। बसों की तकनीकी स्थिति सीटें, खिड़कियों के शीशे और फायर सेफ्टी उपकरण पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। बस स्टेशनों और बसों में स्वच्छता पर भी खास जोर रहेगा।

Advertisement

प्रोत्साहन योजना के तहत प्रतिदिन औसतन 300 किमी संचालन करने पर 360 रुपये प्रतिदिन की दर से 3,600 रुपये मिलेंगे। 10 दिन की पूर्ण ड्यूटी और तय मानक पूरा करने पर 450 रुपये प्रतिदिन यानी कुल 4,500 रुपये दिए जाएंगे। तय मानक से अधिक किलोमीटर चलाने पर प्रति किमी 55 पैसे अतिरिक्त मानदेय मिलेगा।

डिपो और क्षेत्रीय कार्यशालाओं में 10 दिन लगातार ड्यूटी करने वालों को 2,100 रुपये और नौ दिन की ड्यूटी पर 1,800 रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को क्षेत्रीय समिति की संस्तुति पर अतिरिक्त प्रोत्साहन और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों के प्रबंधकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  "सुमेरपुर औद्योगिक नगरी में अरबों रुपये का प्रस्ताव, हजारों को मिलेगा जॉब"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link