Uttar Pradesh

तीन जून से शुरू होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, दर्शन की तिथि ट्रस्ट तय करेगा

अयोध्याधाम, 2 मई 2025:

यूपी के अयोध्या जिले में शुक्रवार को राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक शुरू हो गई। बैठक तीन दिन तक चलेगी। बैठक में शामिल होने पहुंचे समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि तीन जून से रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा शुरू हो जाएगी। श्रद्धालुओं के दर्शन की तारीख ट्रस्ट तय करेगा।

निर्माण समिति की बैठक से पूर्व मीडिया से रूबरू हुए अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र

राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक शुरू होने से पहले समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि तीन जून से राम मंदिर के राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा शुरू होगी। तीन से पांच जून तक प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव होगा। राम दरबार में श्रद्धालुओं के दर्शन की तिथि ट्रस्ट तय करेगा। पास के जरिए एक दिन में 750 श्रद्धालु राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार का दर्शन कर सकेंगे। प्रति घंटे 50 पास जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

23 मई को स्थापित होंगी प्रतिमाएं

मुख्य मंदिर के प्रथम तल में राम दरबार की प्रतिमा और शेषावतार मंदिर की प्रतिमाएं आनी शेष हैं। 23 मई को राम दरबार की प्रतिमा राम मंदिर में स्थापित की जाएगी। 30 मई से पहले शेषावतार मंदिर में भी लक्ष्मण प्रतिमा को स्थापित कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें  महिलाओं से लूटपाट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में मारी गोली, दो गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button