Lucknow CityNational

यात्रीगण ध्यान दें… होली पर बड़ी राहत, आज से लखनऊ होकर दौड़ेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

त्योहार पर घर आने और वापस लौटने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से त्योहार के दौरान टिकट कन्फर्म कराने की चिंता होगी कम

लखनऊ, 2 मार्च 2026:

होली पर घर आने और वापस लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने लखनऊ होकर छह होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इससे पंजाब, उत्तराखंड, बिहार, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी के अनुसार गाड़ी संख्या 04616 फिरोजपुर-दानापुर होली स्पेशल दो और छह मार्च को फिरोजपुर से दोपहर 12 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मोगा, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली होते हुए लखनऊ सुबह 5:30 बजे पहुंचेगी और शाम 5:30 बजे बिहार के दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 04615 दानापुर-फिरोजपुर होली स्पेशल तीन और सात मार्च को दानापुर से रात 9:10 बजे चलेगी। सुबह 8:15 बजे लखनऊ और रात 11:55 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी।

इसी तरह 04312 योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता होली स्पेशल दो मार्च को ऋषिकेश से रात 10:20 बजे चलेगी। यह ट्रेन सुबह 9 बजे आलमनगर, 9:48 बजे उतरेटिया होते हुए अगली सुबह 8 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 04311 चार मार्च को कोलकाता से दोपहर 1:55 बजे चलकर उतरेटिया सुबह 11:30 बजे, आलमनगर दोपहर 12 बजे और रात 10:25 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी।

इसके अलावा 04212 सुल्तानपुर-एलटीटी होली स्पेशल दो मार्च को सुल्तानपुर से सुबह 4 बजे चलकर सुबह 6:20 बजे लखनऊ और दोपहर 12:20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में 04211 तीन मार्च को एलटीटी से दोपहर 2:35 बजे चलकर रात 8:50 बजे लखनऊ और रात 11 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी।

रेलवे ने 05559 रक्सौल-उधना साप्ताहिक होली स्पेशल सात मार्च और 05560 उधना-रक्सौल साप्ताहिक होली स्पेशल आठ मार्च को चलाने की भी घोषणा की है। इन स्पेशल ट्रेनों से त्योहार के दौरान टिकट कन्फर्म कराने की चिंता कम होगी और यात्रियों को सुरक्षित व आरामदायक सफर का मौका मिलेगा। रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि यात्रा से पहले समय-सारिणी की पुष्टि कर लें और भीड़ से बचने के लिए समय से स्टेशन पहुंचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button