Lucknow City

UP : ​दीपावली से पहले राज्य कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! CM योगी ने किया इस तोहफे का ऐलान

लखनऊ, 14 अक्टूबर 2025:

यूपी की योगी सरकार ने दीपावली पर राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम ने घोषणा की कि प्रदेश के पात्र कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। यह कदम कर्मचारियों की मेहनत और निष्ठा के प्रति सरकार की सराहना के रूप में उठाया गया है।

सीएम ने कहा कि प्रदेश की प्रगति में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार हर स्तर पर उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। दीपावली से पहले यह आर्थिक लाभ उनके परिवारों के लिए आनंद और उत्साह लेकर आएगा तथा शासन-प्रशासन में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

राज्य के वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कर्मचारियों को उत्पादकता असम्बद्ध बोनस दिया जाएगा। यह बोनस मासिक परिलब्धियों की अधिकतम सीमा ₹7,000 के आधार पर 30 दिनों की परिलब्धियों के रूप में दिया जाएगा। हर पात्र कर्मचारी को ₹6,908 का बोनस मिलेगा।

ये भी पढ़ें:

इस निर्णय से राज्य सरकार के लगभग 14 लाख 82 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जिस पर कुल ₹1,022 करोड़ का व्यय अनुमानित है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि पात्र कर्मचारियों को बोनस का भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए ताकि सभी परिवार दीपावली को उल्लासपूर्वक मना सकें। मालूम हो कि भारत सरकार ने भी गत 29 सितंबर को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने का निर्णय लिया था।

ये भी पढ़ें  आलू किसानों की सरकार से दो टूक : सब्सिडी आसान करो, परिवहन सहायता दो और तय करो MSP

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button