Hardoi City

महिलाओं को मिले आत्मनिर्भरता के पंख… आबकारी मंत्री ने समूहों को सौंपीं सिलाई मशीनें

सरस मेले में पहुंचे मंत्री नितिन अग्रवाल, 1500 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सीएसआर फंड के सहयोग से मिली मदद

नितेश चंद्र शुक्ला

हरदोई, 23 मार्च 2026:

हरदोई जिला मुख्यालय स्थित गांधी भवन में आयोजित सरस मेला महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण बना। कार्यक्रम के खास मेहमान आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने 1500 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीनें सौंपी।

एक निजी संस्था के सीएसआर फंड के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने वितरण के बाद कहा कि यह कदम सिर्फ मशीन देने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल है। प्रदेश सरकार लगातार महिलाओं की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुका है और देश का नेतृत्व वैश्विक मंच पर मजबूती से उभरा है।

ये भी पढ़ें:

इस मेले में जिले के विभिन्न विकास खंडों से आए स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मेले में प्रत्येक विकास खंड से चयनित स्वयं सहायता समूहों को शामिल किया गया है। स्टॉल आवंटन की प्रक्रिया सरस मेला पोर्टल के माध्यम से पूरी की गई, जिससे आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

READ MORE

ये भी पढ़ें  लखनऊ में डीआरआई की बड़ी कार्रवाई... बस यात्री से 3.6 किलो हेरोइन बरामद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button