Hardoi City

पति की दूसरी शादी से आहत होकर पत्नी ने लगाई फांसी…मायके में मिली लाश

पति की दूसरी शादी का पता चलने के बाद अंशू अवसाद में चली गई थी और इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा था, मानसिक तनाव से परेशान होकर उसने ये कदम उठाया

हरदोई, 29 नवंबर 2025

हरदोई जिले में एक विवाहिता ने पति की दूसरी शादी से आहत होकर आत्महत्या कर ली। महिला पिछले कई सालों से मायके में रह रही थी। उसका शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पिता ने दामाद के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक, मल्लावां क्षेत्र के शाहपुर गंगा निवासी अजय पाल की बेटी अंशू की शादी छह वर्ष पहले बिलग्राम के जफरपुर गांव के प्रमोद कुमार से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ा तो ससुरालीजन ने अंशू को मायके भेज दिया। इसके बाद उसके पति ने दूसरी शादी कर ली।

पति की दूसरी शादी का पता चलने के बाद अंशू अवसाद में चली गई थी और इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा था। मानसिक तनाव से परेशान होकर उसने गुरुवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के कोई संतान नहीं थी। कोतवाल शिवाकांत पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  स्कूल के मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति खंडित मिली...ग्रामीणों में गुस्सा, पुलिस को शरारत का शक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link