Gorakhpur

डीजल-पेट्रोल संकट पर अफवाह से मचा हड़कंप… टंकी फुल करवाने की होड़, आपूर्ति पर डीएम ने दी सफाई

सप्लाई बंद होने की खबर फैलते ही लोग घबराए, पंपों पर लगीं कतारें, डीएम दीपक मीणा ने वीडियो जारी कर कहा सब सामान्य, कहीं कोई कमी नहीं

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 26 मार्च 2026:

शहर में बीती रात पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही अचानक अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग जल्द से जल्द ईंधन भरवाने के लिए पहुंचने लगे। हालात बिगड़ते देख डीएम दीपक मीणा ने वीडियो संदेश जारी कर साफ किया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य चल रही है।

शहर के साथ आसपास के इलाकों में भी यह बात तेजी से फैल गई कि तेल कंपनियों ने सप्लाई रोक दी है। इस खबर ने लोगों में घबराहट बढ़ा दी। कई लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाने लगे, जिससे कुछ जगहों पर अव्यवस्था जैसी स्थिति बन गई। डीएम ने वीडियो मैसेज लोगों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट खबर पर भरोसा न करें और न ही उसे आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्थिति पर नजर रखे हुए है और कहीं भी आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-26 at 12.09.53 PM

प्रशासन के मुताबिक, अफवाह की वजह से ही पंपों पर भीड़ बढ़ी, जबकि हकीकत में ईंधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। डीएम के संदेश के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे और लोगों ने राहत महसूस की। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि जिम्मेदारी से काम लें और अफवाहों से दूर रहें, ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

READ MORE

ये भी पढ़ें  योगी बोले- गोरखपुर सिविल बार का इतिहास गौरव से भरा, सोशल मीडिया पर साजिशों के प्रति चेताया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link