Lucknow City

लखनऊ : शिया समुदाय का प्रदर्शन…बड़े इमामबाड़े में लगे सऊदी हुकूमत के खिलाफ नारे

जन्नतुल बकी के पुनर्निर्माण की उठी मांग, जुमा की नमाज के बाद मौलाना कल्बे जवाद की अगुवाई में विरोध, सुरक्षा के चलते इलाके में तैनात रही भारी पुलिस फोर्स

लखनऊ, 27 मार्च 2026:

शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद शिया समुदाय ने जन्नतुल बकी मुद्दे को लेकर सऊदी हुकूमत के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़े इमामबाड़े के अंदर मौलाना कल्बे जवाद की अगुवाई में सऊदी हुकूमत मुर्दाबाद के नारे लगे,प्रिंस के पोस्टर जलाए गए।

WhatsApp Image 2026-03-27 at 3.14.31 PM (1)

शुक्रवार को आसिफी मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे लोगों ने सऊदी शासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने जन्नतुल बकी के पुनर्निर्माण की मांग उठाई और कहा कि वहां तोड़ी गई मजारों को दोबारा बनाया जाए।

ये भी पढ़ें:

बता दें कि सऊदी अरब के मदीना शहर में स्थित जन्नतुल बकी कब्रिस्तान में कई अहम धार्मिक हस्तियों की कब्रें हैं। आरोप है कि सऊदी शासन ने इन मजारों को ध्वस्त किया था, जिसे लेकर शिया समुदाय में लगातार नाराजगी बनी हुई है। प्रदर्शन को देखते हुए बड़े इमामबाड़ा के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही। पूरे इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि हालात काबू में रहें। मौलाना कल्बे जवाद ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सऊदी हुकूमत की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जन्नतुल बकी का मसला शिया समुदाय की आस्था से जुड़ा है और इसके लिए आवाज उठती रहेगी।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-03-27 at 3.14.31 PM

READ MORE

ये भी पढ़ें  ‘त्रिवेणी’ में गूंजे समृद्धि व सांस्कृतिक पुनर्जागरण के स्वर, वक्ता बोले... डिजिटल क्रिएटर्स बदल सकते हैं भारत की दिशा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link