Unnao City

डीआरएम ने गंगा ब्रिज व गंगाघाट स्टेशन का देखा हाल…ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी

पुराने ट्रैक और स्लीपर्स बदलकर सुरक्षा और गति में सुधार, 42 दिनों में विशेष ब्लॉक लागू होगा, क्षमता बढ़ने पर मेमू सेवा पर होगा विचार

प्रमोद पासी

उन्नाव, 28 मार्च 2026:

लखनऊ मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने गंगाघाट रेलवे स्टेशन और गंगा रेलवे पुल का निरीक्षण कर ट्रैक की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि रेलवे इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाकर 110 किमी/घंटा करने की योजना बना रहा है।

डीआरएम ने बताया कि इसके लिए डाउन लाइन पर लगे पुराने स्टील ट्रफ को हटाकर आधुनिक ‘एच-बीम ट्रफ’ लगाए जाएंगे। इससे ट्रैक की मजबूती बढ़ेगी और ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित व तेज होगा। गंगा ब्रिज के डाउन लाइन ट्रैक को मजबूत करने के लिए 42 दिनों का विशेष ब्लॉक प्रस्तावित है। इस दौरान प्रतिदिन करीब 8 घंटे के लिए ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा, ताकि काम सुरक्षित और सुचारू ढंग से पूरा किया जा सके।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-28 at 6.04.03 PM

उन्होंने कहा कि पुराने और जर्जर स्लीपर्स हटाकर उनकी जगह नई तकनीक के ‘एच-बीम’ स्लीपर्स लगाए जाएंगे। कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों की गति पहले 75 किमी/घंटा और बाद में 110 किमी/घंटा तक बढ़ाई जाएगी। रेल प्रबंधक ने यह भी कहा कि भविष्य में ट्रेनों की रफ्तार 130 किमी/घंटा तक ले जाने का लक्ष्य है। उन्नाव-लखनऊ रूट पर नई मेमू ट्रेन चलाने की मांग पर उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल इस रूट की क्षमता पूरी तरह से उपयोग में है। ट्रैक की क्षमता बढ़ने और गति में सुधार के बाद ही नई ट्रेन सेवा पर विचार किया जाएगा।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  हरिद्वार में बुलडोजर एक्शन : सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार ध्वस्त, 8 बीघा जमीन मुक्त

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link