Unnao City

संपत्ति के लालच में मां की गला दबाकर जान ली… इस ड्रामे पर हुआ शक, आरोपी बेटा गिरफ्तार

मौत को सामान्य दिखाने के लिए आरोपी बेटा मां का शव लेकर पहुंचा हॉस्पिटल, भाई बहनों को शक होने पर हुआ हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस ने की कार्रवाई

प्रमोद पासी

उन्नाव, 28 मार्च 2026:

सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन बन्दुहार इलाके में रहने वाले एक बेटे ने संपत्ति के लालच में मां को गला दबाकर मार डाला। वारदात के बाद आरोपी बेटे ने खुद ही मां को जिला अस्पताल पहुंचाया, ताकि मौत को सामान्य दिखाया जा सके। लेकिन जैसे ही छोटे भाई-बहनों को शक हुआ, अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने सीधे बड़े भाई पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मौके पर पहुंची, हालात को काबू में किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी बड़े बेटे योगेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया।

बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के बंदुहार मोहल्ला निवासी शशिकला सिंह (75) पत्नी स्वर्गीय जयराम सिंह की गुरुवार शाम जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया था। उन्हें डॉक्टरों द्वारा मृत अवस्था मे लाया गया कहा गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

हुआ यूं था कि मृतका के परिवार में उनके दो बेटे ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और देवेंद्र प्रताप सिंह हैं, जबकि सीमा सिंह, सुनीता सिंह, शालिनी सिंह और अनीता सिंह उनकी पुत्रियां हैं। परिवार के एक बेटे ने आरोप लगाया है कि मृतका के पुत्र योगेंद्र कुमार सिंह ने मां की जमीन अपने नाम करवा ली थी। इसका खुलासा होने पर मां को गला दबाकर मार डाला और नाटक करते हुए हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां परिवार के अन्य लोग आये तो हंगामा खड़ा हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि वृद्धा की मौत गला दबाने से हुई है, जिससे हत्या की पुष्टि हो गई। इसी के बाद पुलिस ने तहरीर लेकर केस दर्ज किया और आरोपी बेटे योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button