Unnao City

सावधान : लीकेज बताकर घरों से सिलेंडर उड़ा रहे फर्जी एजेंसी कर्मचारी, फुटेज के सहारे तलाश तेज

हेलमेट व ड्रेस पहनकर घूम रहा बाइक सवार, आसानी से जीत लेता है भरोसा, गैस एजेंसी से पूछताछ के बाद पता चला कि ऐसा कोई कर्मचारी भेजा ही नहीं गया, फुटेज वायरल हुई

उन्नाव, 10 मई 2026:

उन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र में गैस एजेंसी के नाम पर ठगी का नया तरीका सामने आया है। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कंचननगर मोहल्ले में एक युवक खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर घरों से गैस सिलेंडर ले जा रहा है और फिर वापस नहीं लौट रहा।

आरोपी बाइक से आता है और पहचान छिपाने के लिए हेलमेट लगाए रहता है। वह घर-घर जाकर लोगों से कहता है कि उनके सिलेंडर में लीकेज है और एजेंसी से बदलकर नया सिलेंडर तुरंत उपलब्ध करा दिया जाएगा। उसकी बातों पर भरोसा कर लोग सिलेंडर उसके हवाले कर देते हैं।

कंचननगर निवासी शिवसागर शर्मा के घर भी आरोपी इसी तरह पहुंचा। उसने सिलेंडर में गैस रिसाव की बात कहकर परिवार को भरोसे में लिया। युवक ने कहा कि वह एजेंसी से बदलवाकर थोड़ी देर में सिलेंडर वापस कर देगा। इस पर परिवार ने उसे दो गैस सिलेंडर दे दिए।

ये भी पढ़ें:

काफी देर तक युवक के न लौटने पर परिवार को शक हुआ। जब उन्होंने संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क किया तो पता चला कि एजेंसी की ओर से कोई कर्मचारी भेजा ही नहीं गया था। इसके बाद परिवार को ठगी का एहसास हुआ।

Advertisement

घटना की जानकारी फैलने पर लोगों में चिंता बढ़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी तरीके से दूसरे इलाकों में भी वारदातें हो सकती हैं। आरोपी की गतिविधियां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हेलमेट पहने युवक बाइक पर सिलेंडर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।

गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बिना पुष्टि किए गैस सिलेंडर या अन्य कीमती सामान न सौंपें।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  हाईवे पर कूड़े के ढेर में मिली अधजली लाश... ARTO ऑफिस के सामने फेंका महिला का शव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link