Unnao City

गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने लिया गुरु को नमन

आनंद घाट पर ब्रह्ममुहूर्त से हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, 'हर-हर गंगे' और 'गुरु महाराज की जय' के जयघोष से गूंजा गंगाघाट

प्रमोद पासी

उन्नाव, 29 जुलाई 2026:

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर बुधवार को उन्नाव जनपद के शुक्लागंज गंगाघाट इलाके के आनंद घाट श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्ममुहूर्त से ही हजारों श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन और पवित्र स्नान के लिए घाट पर पहुंचने लगे। सुबह होते-होते पूरा घाट श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से भर गया और चारों ओर श्रद्धा, भक्ति तथा आध्यात्मिक उल्लास का अनुपम संगम दिखाई दिया।
guru-purnima-devotees-holy-dip-ganga-anand-ghat-unnao (2)

महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और युवाओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और देश की खुशहाली की कामना की। स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने अपने-अपने गुरुओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साधु-संतों और धार्मिक गुरुओं के सानिध्य में भक्तों ने गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक महत्व को आत्मसात करते हुए सनातन परंपरा के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की।

ये भी पढ़ें:

पूरे घाट पर ‘हर-हर गंगे’, ‘जय मां गंगे’ और ‘गुरु महाराज की जय’ के जयघोष लगातार गूंजते रहे। भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा के बाद जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र तथा अन्य उपयोगी सामग्री का दान कर पुण्य अर्जित किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सेवा और समर्पण की भावना भी घाट पर स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
guru-purnima-devotees-holy-dip-ganga-anand-ghat-unnao (3)

स्नान पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। घाट पर बैरिकेडिंग के साथ गोताखोरों, पुलिस बल और अन्य सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई। अधिकारी लगातार घाट का निरीक्षण करते रहे और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। भारी भीड़ के बावजूद पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु रहीं और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

ये भी पढ़ें  उन्नाव में मुठभेड़: हत्या के बाद फरार आरोपी को दबोचा... पैर में लगी गोली, साथी की तलाश जारी

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link