Unnao City

उन्नाव में पहली बार गूंजा सनबर्न रीलोड…रित्विज के सुरों पर झूम उठे म्यूजिक लवर्स

हाई एनर्जी म्यूजिक नाइट में उमड़ी भीड़, गंगोत्री ग्रीन फार्म्स बना ईडीएम (इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक) का हॉटस्पॉट

उन्नाव, 9 फरवरी 2026:

उन्नाव ने पहली बार देश के चर्चित ईडीएम फेस्टिवल सनबर्न रीलोड की धांसू मेजबानी की। देवाराकला स्थित गंगोत्री ग्रीन फार्म्स में हुए इस आयोजन ने शहर के युवाओं को बड़े शहरों या गोवा जैसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन वाले म्यूजिक नाइट का एहसास कराया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक पंकज गुप्त ने किया। उन्होंने कहा कि अब बड़े सांस्कृतिक और म्यूजिक इवेंट्स जिलों तक पहुंच रहे हैं, जो युवाओं के लिए सकारात्मक माहौल बनाते हैं। संगीत युवाओं की ऊर्जा और अभिव्यक्ति का मजबूत जरिया है।

WhatsApp Image 2026-02-09 at 6.25.10 PM

ये भी पढ़ें:

ईडीएम नाइट का सबसे खास आकर्षण मशहूर इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक आर्टिस्ट रित्विज रहे। मंच पर आते ही उन्होंने उन्नाव के युवाओं की तारीफ की और कहा कि इतनी बड़ी संख्या में धैर्य के साथ जुटना अपने आप में खास है। जैसे ही रित्विज ने उड़ गए, लिग्गी और साजधा जैसे अपने लोकप्रिय गीत पेश किए, पूरा मैदान झूम उठा।

लाइट्स, साउंड और बीट्स के साथ माहौल पूरी तरह मदहोश कर देने वाला था। युवाओं ने गीतों पर जमकर डांस किया और हर पल को कैमरों में कैद किया। कार्यक्रम में सिर्फ उन्नाव ही नहीं, बल्कि कानपुर समेत आसपास के शहरों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विश्वस्तरीय साउंड सिस्टम, लाइटिंग और विजुअल इफेक्ट्स ने आयोजन को खास बना दिया। एंट्री पूरी तरह टिकट आधारित रही और टिकटों की बिक्री ऑनलाइन की गई थी।

WhatsApp Image 2026-02-09 at 6.25.11 PM

आयोजक भरत गुप्त ने बताया कि इस आयोजन का मकसद सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि उन्नाव के युवाओं को एक नई म्यूजिक संस्कृति से जोड़ना है। अब तक ऐसे बड़े ईडीएम इवेंट्स महानगरों तक सीमित थे, लेकिन सनबर्न रीलोड के जरिए उन्नाव के युवाओं ने अपने ही शहर में यह अनुभव लिया।

ये भी पढ़ें  फ्रिज, एसी से भरा कंटेनर लूटा फिर बदली नंबर प्लेट... बदमाशों व माल तक ऐसे पहुंची पुलिस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button