Unnao City

उन्नाव का मेकओवर शुरू : मुख्य मार्ग से हटीं अवैध दुकानें, शहर को मिलेगा नया मॉडर्न लुक

पुलिस ऑफिस तिराहा से कचहरी पुल तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई हिस्सों में वर्षों बाद दिखाई देने लगा सड़क का वास्तविक स्वरूप

प्रमोद पासी

उन्नाव, 10 दिसंबर 2025:

यूपी राजधानी लखनऊ से सटा उन्नाव शहर एक नए बदलाव की ओर कदम बढ़ा चुका है। नगर पालिका प्रशासन ने शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप देने के लिए बुधवार को व्यापक सुंदरीकरण और अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की। यह अभियान पुलिस ऑफिस तिराहे से कचहरी पुल तक चलाया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) एसके गौतम के नेतृत्व में कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

bf861eee-62be-49c1-b0ea-244cae2f76f2

ये भी पढ़ें:

अभियान की शुरुआत कचहरी गेट के सामने से की गई, जहां लंबे समय से सड़क किनारे अस्थायी दुकानें और अवैध ढांचे बने हुए थे। नगर पालिका की टीम ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को हटाया। इससे कई हिस्सों में वर्षों बाद सड़क का वास्तविक स्वरूप दिखाई देने लगा। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध जताने की कोशिश की लेकिन पुलिस की मौजूदगी ने माहौल को तनावपूर्ण होने से बचाए रखा और ये अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Advertisement

अतिक्रमण हटाने के चलते मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालकर जाम की स्थिति को नियंत्रित किया और जल्द ही आवागमन सामान्य हो गया।

69c4c3b3-04bf-4dd6-8ed0-461beca5d2a1

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क को चौड़ा करना, यातायात को सुचारू बनाना और शहर के प्रमुख इलाकों की सुंदरता में बढ़ोतरी करना है। सुंदरीकरण के अंतर्गत सड़क किनारे पेंटिंग, डिवाइडरों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था को मजबूत करने तथा लाइटिंग सिस्टम को बेहतर बनाने का कार्य शामिल है। इसके साथ ही अंबेडकर पार्क के आसपास भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें पार्क की दीवारों की पेंटिंग, फुटपाथों की मरम्मत तथा आसपास की सफाई व अतिक्रमण हटाने का काम किया जाएगा।

ईओ ने कहा कि शहर को नई पहचान और आधुनिक स्वरूप देने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने व्यापारियों और नागरिकों से सहयोग की अपील की, ताकि उन्नाव को स्वच्छ, सुंदर और सुचारू यातायात वाला शहर बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें  राजधानी के आसपास जिलों में रही गणतंत्र दिवस की धूम...शान से लहराया तिरंगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link