Sports

IPL 2026: मुंबई ने 13 साल का सूखा खत्म किया… रोहित-रिकेल्टन की दमदार साझेदारी से केकेआर पर जीत

वानखेड़े में 221 रन का बड़ा लक्ष्य आसानी से किया हासिल, केकेआर के 220 रन पड़े कम रोहित ने तेज अर्धशतक जड़ा, रिकेल्टन के साथ पहले विकेट के लिए 148 रन जोड़े, आज गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, 30 मार्च 2026:

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने शानदार शुरुआत करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मुंबई ने 2012 के बाद पहली बार सीजन का ओपनिंग मैच जीता और 13 साल से चला आ रहा सिलसिला तोड़ दिया। आज सोमवार को गुवाहाटी स्थित बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच होगा।

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 220 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.1 ओवर में 224 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। 221 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने टीम को तेज शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 148 रन की बड़ी साझेदारी हुई।

WhatsApp Image 2026-03-30 at 11.26.00 AM

रोहित ने 38 गेंदों पर 78 रन बनाए, जिसमें छह चौके और छह छक्के शामिल रहे। उन्होंने 23 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, जो उनके आईपीएल करियर का सबसे तेज पचासा रहा। रिकेल्टन ने 43 गेंदों पर 81 रन ठोके, उनकी पारी में आठ छक्के और चार चौके शामिल रहे।

रोहित के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने 16 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 20 रन जोड़े।
हार्दिक पांड्या 18 रन बनाकर नाबाद लौटे और टीम को जीत दिलाई। केकेआर की ओर से सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी को एक-एक विकेट मिला।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर को अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े।
रहाणे ने 40 गेंदों पर 67 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के और तीन चौके शामिल रहे।

अंगकृष रघुवंशी ने भी 51 रन की पारी खेली।
आखिर में रिंकू सिंह ने 33 रन बनाकर स्कोर 220 तक पहुंचाया। मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट लेकर केकेआर को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। हार्दिक पांड्या को एक विकेट मिला।

WhatsApp Image 2026-03-30 at 11.26.00 AM (1)

इस दौरान कई रिकार्ड भी बने। रोहित और रिकेल्टन की 148 रन की साझेदारी मुंबई के लिए तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी रही। वहीं रोहित ने आईपीएल में अपना 50वां अर्धशतक पूरा किया। इधर मुंबई ने 13 साल बाद सीजन का पहला मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।

आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (RR VS CSK) के बीच में गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2026 सीजन के तीसरे मुकाबले में संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा अपनी-अपनी कई फ्रेंचाइज़ी के लिए खेलते हुए नज़र आएंगे। इस मुकाबले में दो ऐसी टीमें आमने-सामने है जिन्होंने आईपीएल 2008 के सीजन के फाइनल मुकाबले में भी आमना- सामना किया था।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button