
स्पोर्ट्स डेस्क, 26 सितंबर 2026:
Asian Games 2026 में भारत को मैराथन में बड़ी कामयाबी मिली है। भारतीय सेना के सावन बरवाल ने पुरुषों की Marathon में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड में 42.195 किलोमीटर की रेस पूरी कर अपना ही National Record तोड़ दिया। भारत को Asian Games Marathon में 44 साल बाद पदक मिला है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
आखिरी 7 किलोमीटर में बरकरार रखी रफ्तार
सावन बरवाल रेस की शुरुआत से ही आगे चल रहे धावकों के ग्रुप में बने रहे। करीब 10 किलोमीटर के बाद उन्होंने अपनी स्थिति मजबूत की और 21 किलोमीटर के आसपास लीड ग्रुप में शामिल रहे। 35 किलोमीटर तक वह पदक की दौड़ में मजबूती से बने हुए थे। आखिरी करीब 7 किलोमीटर में जापान के इचिताका यामाशिता ने बढ़त बनाई, जबकि बरवाल ने अपनी रफ्तार कायम रखते हुए सिल्वर पक्का किया।
यामाशिता ने जीता गोल्ड, सावन ने अपने ही नेशनल रिकॉर्ड में किया 21 सेकंड का सुधार
जापान के इचिताका यामाशिता ने 2:10:49 के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता। बरवाल उनसे 48 सेकंड पीछे रहे। चीन के पेइयू फेंग ने 2:12:13 के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। सावन बरवाल ने इसी साल अप्रैल में रॉटरडैम Marathon में 2:11:58 का समय निकालकर शिवनाथ सिंह का 48 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने अपने उसी रिकॉर्ड को 21 सेकंड बेहतर करते हुए 2:11:37 का नया रिकॉर्ड बना दिया। यह उनका नया Personal Best भी है।
HISTORIC SILVER FOR BHARAT! 🥈🇮🇳
Congratulations to Sawan Barwal on ending India’s 44-year wait for an Asian Games marathon medal. He clocked a brilliant 2:11:37, setting a new National Record in the Men’s Marathon.
The entire nation is incredibly proud of this historic… pic.twitter.com/QsZbNEj01K
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 26, 2026
1982 के बाद मैराथन में भारत का पहला पदक
Asian Games Marathon में भारत को इससे पहले 1982 के दिल्ली एशियाई खेलों में पदक मिला था। होसुर कुक्कप्पा सीताराम ने तब ब्रॉन्ज मेडल जीता था। सावन बरवाल की सिल्वर के साथ इस स्पर्धा में भारत का 44 साल का पदक इंतजार खत्म हुआ है। यह Asian Games में पुरुषों की मैराथन में भारत का चौथा पदक है। इससे पहले 1951 में छोटा सिंह ने गोल्ड और सूरत सिंह माथुर ने ब्रॉन्ज जीता था।






