Entertainment

हनी सिंह के मुंबई कॉन्सर्ट में नियमों की अनदेखी… अवैध लेजर लाइट के यूज पर एफआईआर

कॉन्सर्ट में 12 हजार की परमिशन के बावजूद पहुंची 20 हजार से ज्यादा भीड़, सुरक्षा व एयरपोर्ट जोन नियमों की धज्जियां उड़ीं

एंटरटेनमेंट डेस्क 31 मार्च 2026:

यो यो हनी सिंह का मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड में हुआ म्यूजिक कॉन्सर्ट विवादों में फंस गया है। इस दौरान आयोजकों ने सुरक्षा नियमों की अनदेखी की और अवैध लेजर लाइट का इस्तेमाल किया, जो एयरपोर्ट के नज़दीक होने के चलते खतरनाक माना जाता है। फिलहाल आयोजक कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

बताया गया कि कॉन्सर्ट के लिए पहले पुलिस को 12 हजार लोगों की एंट्री की जानकारी दी गई थी, लेकिन वास्तविक संख्या 18 से 20 हजार के बीच पहुंच गई। भीड़ ज्यादा होने से सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया और एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स पर अव्यवस्था देखने को मिली।

WhatsApp Image 2026-03-31 at 12.12.19 PM (1)

मुंबई पुलिस ने इस मामले में आयोजक पइंद्रजीत सिंह और उनकी कंपनी तमन्नाज वर्ल्डवाइड एडवरटाइजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि लेजर लाइट्स उड़ानों की दिशा और पायलट के विज़न को प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए इनके इस्तेमाल पर सख्त प्रतिबंध है।

कॉन्सर्ट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिनमें सुरक्षा व्यवस्थाओं और भीड़ नियंत्रण की कमी साफ नजर आ रही है। इस मामले में आयोजकों से अब स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button