Entertainment

संजय कपूर की अचानक मौत से सदमे में करिश्मा कपूर…… करीना और मलाइका पहुंचे घर

मुंबई, 13 जून 2025:

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का गुरुवार रात इंग्लैंड में हार्ट अटैक से निधन हो गया। 53 साल के संजय उस वक्त पोलो खेल रहे थे, जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

संजय कपूर के निधन की सूचना मिलते ही करिश्मा की बहन करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान देर रात करिश्मा के मुंबई स्थित घर पहुंचे। दोनों के चेहरे पर गहरा दुख साफ नजर आया। इस दौरान करीना गाड़ी में सिर झुकाए बैठी दिखीं। करीबी दोस्त मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा भी करिश्मा को सांत्वना देने पहुंचीं।

संजय और करिश्मा ने 2003 में शादी की थी और 2016 में तलाक लिया। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनकी कस्टडी करिश्मा के पास है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाक के बाद संजय ने बच्चों के नाम 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे थे और एक घर भी करिश्मा को दिया था।

ये भी पढ़ें:

संजय कपूर ‘सोना कॉमस्टार’ के चेयरमैन थे। उनकी अचानक हुई मौत ने कपूर परिवार और बॉलीवुड को गहरे सदमे में डाल दिया है।

ये भी पढ़ें  जब पिता की एक ख्वाहिश ने गढ़ दिया भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार! जानिए कमल हासन की दिलचस्प कहानी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button