Entertainment

रैपर हनी सिंह व बादशाह के गाने को हाईकोर्ट ने बताया शर्मनाक …डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान गाने को बताया बेहद आपत्तिजनक, कोर्ट ने सभी प्लेटफॉर्म से तुरंत लिंक हटाने और ब्लॉक करने के निर्देश दिए,अगली सुनवाई 7 मई को होगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, 3 अप्रैल 2026:

रैपर हनी सिंह और सिंगर बादशाह के एक पुराने विवादित गाने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने साफ आदेश दिया है कि इस गाने को सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाया जाए। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने गाने को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि इसके बोल बेहद अश्लील हैं और महिलाओं के प्रति अपमानजनक हैं।

बता दें रैपर हनी सिंह और सिंगर बादशाह ‘माफिया मुंडीर’ नाम का एक ग्रुप बनाकर साल 2000 में गाने लिखा करते थे। साथ में कई गाने दोनों ने बनाए थे, जिन्हें पसंद भी किया गया था। इस दौरान एक ऐसा गाना हनी सिंह और बादशाह ने बनाया, जिसके बोल बहुत ही अश्लील व अभद्र थे। यही गाना उस याचिका के बाद सुर्खियों में आया, जब हिंदू शक्ति दल की ओर से याचिका दायर की गई। याचिका में कहा गया था कि हाल ही में एक कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने इस गाने की कुछ लाइनें गाईं, जिससे साफ हुआ कि यह गाना उन्हीं का है।

इस मामले में सुनवाई करते हुए जस्टिस पुरुषेंद्र कौरव ने कहा कि ऐसा कंटेंट किसी भी सिविल सोसायटी में स्वीकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने यह भी कहा कि गाने में न तो कोई कलात्मक मूल्य है और न ही कोई सामाजिक संदेश, ऐसे में इसे ऑनलाइन रहने देना ठीक नहीं है। कोर्ट ने निर्देश दिया कि गाने से जुड़े सभी यूआरएल तुरंत हटाए जाएं। साथ ही सोशल मीडिया, म्यूजिक और शेयरिंग प्लेटफॉर्म्स को भी इसे ब्लॉक करने को कहा गया है। जिन लोगों के पास इस गाने से जुड़े अधिकार हैं, उन्हें भी इसे हटाने के आदेश दिए गए हैं। कोर्ट ने दोनों सिंगर्स को नोटिस जारी किया है और मामले की अगली सुनवाई 7 मई को तय की गई है।

ये भी पढ़ें:

READ MORE 

ये भी पढ़ें  MP का आनोखा चोर, माफ़ीनामा छोड़ा दुकान से 2.45 लाख रुपये चुराए, लिखा –मजबूरी है 6 महीने में लौटा दूंगा पैसे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button