Lucknow City

सड़क पर उतरे सपा छात्र सभा के नेता, कहा… पंचायत चुनाव टाल रही सरकार, डेट घोषित हो

हजरतगंज चौराहे पर की नारेबाजी, कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, प्रदर्शनकारियों ने कहा-चुनाव में देरी से गांवों में बढ़ रही नाराजगी

लखनऊ, 4 अप्रैल 2026:

शनिवार को सपा छात्र सभा से जुड़े छात्रों ने पंचायत चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। हजरतगंज चौराहे पर इकट्ठा हुए छात्रों ने हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी की और चुनाव टाले जाने का विरोध जताया। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में पहले से पुलिस बल तैनात था। जैसे ही छात्र नारे लगाते हुए आगे बढ़े, पुलिस ने उन्हें रोक लिया और हिरासत में लेकर गाड़ी से इको गार्डन भेज दिया।

प्रदर्शन कर रहे प्रकाश मौर्य ने कहा कि पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे लोगों में बेचैनी बढ़ रही है। गांवों में लोग नाराज हैं और अगर जल्द चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई तो आक्रोश और बढ़ेगा। उनका कहना है कि सरकार समय रहते चुनाव करा सकती थी, लेकिन जानबूझकर देरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव गांवों के विकास से सीधे जुड़े होते हैं, इसलिए सरकार को बिना देर किए तारीख घोषित करनी चाहिए।

प्रदर्शन में शामिल सुल्तानपुर के मनोज कुमार ‘क्रांतिकारी’ ने कहा कि पंचायत चुनाव आम लोगों, खासकर किसानों के मुद्दों से जुड़ा होता है। प्रदेश की बड़ी आबादी गांवों में रहती है, ऐसे में चुनाव टलने से योजनाओं का असर भी प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि चुनाव में देरी का सीधा असर किसानों और ग्रामीणों पर पड़ता है, इसलिए इसे जल्द कराया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

READ MORE

ये भी पढ़ें  हनुमानगढ़ी में कभी नमाज नहीं हुई, ऐसे दावे गलत, बृजभूषण बोले- मंदिर का निर्माण मुस्लिम ने कराया था

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button