Raebareli City

चूल्हे की चिंगारी से घर मे भड़की आग…गैस सिलेंडर फटा, तीन झुलसे

कन्नावा गांव में आग ने दो घरों को चपेट में लिया, ग्रामीणों की मदद से बुझाई गई आग, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

विजय पटेल

रायबरेली, 4 अप्रैल 2026:

बछरावां थाना इलाके के कन्नावा गांव में शनिवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब चूल्हे से निकली चिंगारी ने बड़ा हादसा कर दिया। आग लगने के बाद पड़ोसी के घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया, जिससे आग और तेज हो गई। इस दौरान

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी अमित कुमार की पत्नी रेनू घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान चिंगारी उड़ी और उनके छप्पर में आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग बढ़ती हुई पड़ोसी सूरजपाल के घर तक पहुंच गई। सूरजपाल के घर में आग लगने के बाद अंदर रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। संयोग से सूरजपाल के घर मे कोई नहीं था।

ये भी पढ़ें:

धमाका इतना तेज था कि पूरा घर आग की चपेट में आ गया और हालात और बिगड़ गए। हादसे में तीन लोग झुलस गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। गांव में मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी और फायर ब्रिगेड को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  रायबरेली में रिश्तों का कत्ल: पिता-सौतेली मां ने मिलकर बेटे को मार डाला... पड़ोसियों पर मढ़ा ये आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link