Raebareli City

राहुल गांधी का मोदी पर हमला, कहा… महिला आरक्षण 24 घंटे में लागू कराएं, विपक्ष पूरा साथ देगा

हरचंदपुर के खीरो में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए, लालगंज के महिला संवाद कार्यक्रम में बेरोजगारी, महंगाई, नोटबंदी, अडानी-अंबानी और परिसीमन के मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा, गोरा बाजार में सड़क का लोकार्पण भी किया

विजय पटेल

रायबरेली, 19 मई 2026:

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली के लालगंज, सरेनी व सदर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला भी बोला। कहा कि महिलाओं को देश के विकास और नेतृत्व में बराबर की हिस्सेदारी दिलाना कांग्रेस का मकसद है। यदि केंद्र सरकार महिला आरक्षण लागू करने के लिए तैयार हो जाए तो पूरा विपक्ष उसके साथ खड़ा होगा और 24 घंटे के भीतर लोकसभा की सभी 543 सीटों पर इसे लागू कराया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि देश में आम लोगों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा है। लोगों को भरपेट भोजन नहीं मिल रहा, युवाओं के पास रोजगार नहीं है और रसोई गैस जैसी बुनियादी जरूरतें भी महंगी होती जा रही हैं। इसके बावजूद प्रधानमंत्री जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.23.05 PM

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि संसद में जैसे ही वह सरकार से जुड़े सवाल उठाते हैं, उनका माइक बंद कर दिया जाता है। उनके मुताबिक ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि वह सच बोलते हैं और सरकार आलोचना सुनना नहीं चाहती।

उन्होंने उद्योगपतियों का नाम लेते हुए कहा कि सरकार की नीतियों से सबसे ज्यादा फायदा कुछ चुनिंदा बड़े कारोबारी घरानों को हुआ है, जबकि किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा है। नोटबंदी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस फैसले से छोटे कारोबारियों की नकदी व्यवस्था चरमरा गई और घरों में बचाकर रखी गई महिलाओं की जमा पूंजी पर भी असर पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों से पैसा लेकर कुछ बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया गया।

उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों को काम दिया था, लेकिन मौजूदा सरकार की नीतियों से मजदूरों और गरीबों की आर्थिक सुरक्षा कमजोर हुई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर हर घर के बजट पर पड़ता है और इससे रोजमर्रा की चीजें महंगी हो जाती हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  UPSC : किसान के बेटे विमल ने बढ़ाया जिले का मान...107वीं रैंक हासिल कर बने IAS

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button