Raebareli City

पत्नी से फोन पर बहस के बाद सिपाही ने आवास में लगाई फांसी… ऐसे बची जान

पुलिस लाइन में है सिपाही की तैनाती, पड़ोस में रहने वाले साथी को महसूस हुई संदिग्ध गतिविधि, अन्य साथियों की मदद से फंदे से नीचे उतारा, सिपाही अस्पताल में भर्ती

विजय पटेल

रायबरेली, 16 मई 2026:

यूपी के रायबरेली जिले की पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने शुक्रवार देर रात पारिवारिक कलह की वजह से आत्महत्या का प्रयास किया। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। फोन पर पत्नी से बहस के बाद मानसिक तनाव से परेशान सिपाही ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसी पुलिसकर्मी की सतर्कता से उसकी जान बच गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

सिपाही संदीप सिंह फतेहपुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह रायबरेली पुलिस लाइन में तैनात है और वहीं सरकारी आवास में रहकर ड्यूटी कर रहा है। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ देर पहले उनकी पत्नी से फोन पर किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। विवाद के बाद संदीप काफी तनाव में आ गया और यह कदम उठा लिया। इस दौरान पड़ोसी सिपाही को कमरे के अंदर कुछ संदिग्ध गतिविधि का आभास हुआ। जब उसने जाकर देखा तो संदीप फंदे से लटका हुआ था।

ये भी पढ़ें:

उसने अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से संदीप को नीचे उतारा और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदीप को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, सिपाही की हालत अब स्थिर है। हालांकि, अभी भी उसे निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। वहीं, पुलिस विभाग के अधिकारी पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं।

READ MORE

ये भी पढ़ें  हिंदूवादी संगठन ने लगाया पोस्टर... इन्हें दी 'कांग्रेसाचार्य' व 'कालनेमि' की उपाधि, केस दर्ज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button